विज्ञापन

जवां दिलों के बेहद करीब है 90 के दशक का यह रोमांटिक गाना, बोल सुन युवा पहुंच जाते हैं अतीत में...

90 के दशक के गानों के बोल और संगीत लहरियां श्रोताओं को आज भी झूमने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसे ही सदाबहार गानों और धुन की तलाश में तब के युवा आज उन्हें यूट्यूब पर खोजते हुए पहुंच जाते हैं, जहां शोर कम, सुकूंन अधिक मिलती है.

जवां दिलों के बेहद करीब है 90 के दशक का यह रोमांटिक गाना, बोल सुन युवा पहुंच जाते हैं अतीत में...
90 के दशक के बॉलीवुड के सदाबहार गाने
Screengrab

90s Nostalgia Songs: 80 और 90 का दशक को सदाबहार गानों का दशक कहा जाए तो गलत नहीं होगा. हिंदी सिनेमा का यह दौर ऐसे ही सुनहरे गाने के लिए मशहूर है. साल 1990 में रिलीज हुई दिवंगत डायरेक्टर तारिक शाह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बहार आने तक' का एक सदाबहार आज भी गाना जवां दिलों के बेहद करीब है. हालांकि जब यह फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म के गाने 'काली तेरी चोटी' गाने ने खूब सुर्खियां बंटोरी थी. तब फिल्म में पिरोए गए उस गाने की आवाज दबकर रह गई थी, जिसकी चर्चा हम यहां करने जा रहे हैं.

हम बात कर रहे हैं निर्देशक और अभिनेता तारिक शाह अभिनेत्री मुनमुन सेन पर फिल्माए गए रोमांटिक गीत की, जो 'काली तेरी चोटी' की शोर के आगे कहीं छिप गई थी. यह रोमांटिक गाना है, 'मोहब्बत, इनायत, करम देखते हैं, तुम्हें कितनी चाहत से हम देखते हैं' तब इस रोमांटिक गाने को उतनी तव्वजों नहीं मिली थी, जिसका वो हकदार था. लेकिन जब एंथम बन चुके 'काली तेरी चोटी' सांग का शोर थमा तो लोगों को इस रोमांटिक गाने की सुध आई, जो देखते ही देखते युवाओं की जुबान पर चढ़ गया.

ये भी पढ़ें-काली छतरी से लेकर पीली साड़ी तक: बॉलीवुड ने कैसे बदला हमारे 'बारिश के रोमांस' का तरीका? देखें 5 यादगार लम्हें

लाखों बार यूट्यूब और म्यूजिक पोर्टल पर सुना जा चुका है गाना

गीतकार इब्राहिम अश्क के बोल और संगीतकार राजेश रोशन की धुन से सजे इस सदाबहार गाने की लोकप्रियता धीरे-धीरे से ही सही, लेकिन तेजी बढ़ी. इस गाने को बार-बार सुनने के लिए लिए लोग आशिक रेडियो पर फरमाइशें भेजने लगे. यह गाना कितना रोमांटिक है इसकी तस्दीक आज के जमाने में  आशिक करते हैं, जो आज भी यूट्यूब और म्यूजिक पोर्टल पर उसे चाव से सुनते हैं. लाखों बार यूट्यूब और म्यूजिक पोर्टल पर सुने जा चुके इस गाने के बोल विशेषकर 'अगर देखना है तो जी-भर के देखो, कभी फिर ना कहना कि कम देखते हैं' इतने प्रभावशाली हैं कि वो क्लासिक कल्ट माना जाता है.

पिछले 36 सालों से प्रेमियों के दिल को गुदगुदाता आ रहा है गाना

इस गाने को उसके ठहराव, भावपूर्ण शब्दों और सुमधुर संगीत के लिए इतना पंसद किया गया कि उस दौर के लवबर्ड्स के लिए मील का पत्थर बन गया. गजल गायक पंकज उधास और प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौड़वाल स्वर से सजे इस गीत को संगीत राजेश रोशन ने दिया है. राजेश रोशन की धुन में पंकज उधास की मखमली आवाज में गाया गया यह गाना पिछले 36 सालों से प्रेमियों के दिल को गुदगुदाता आ रहा है. 

ये भी पढ़ें-Kissa: एक एक्टर के कलम से निकला था फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का आइकॉनिक सॉन्ग 'पर्दा है पर्दा'!

गाने में अभिनेत्री मुनमुन सेन के साथ नजर आए थे तारिक शाह 

निर्माता गुलशन कुमार द्वारा प्रोड्यूस फिल्म 'बहार आने तक' का निर्देशन तारिक शाह ने किया था. इस गाने में निर्देशक तारिक शाह ही बतौर अभिनेता अभिनेत्री मुनमुन सेन के साथ नजर आए थे. हालांकि फिल्म में लीड कलाकार सुमित सैगल और रूपा गांगुली हैं. रूपा गांगुली और सुमित सैगल पर ही फिल्म के चर्चित गाने 'काली तेरी चोटी' गाने को फिल्माया गया था, जिसको हाल में रिलीज हुई फिल्म 'पति-पत्नी और दो' में रीमिक्स किया गया है. 

ये भी पढ़ें- एक्शन में बुरी तरह हारी आलिया भट्ट, हॉलीवुड- बॉलीवुड दोनों में रहीं फ्लॉप? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
90s Bollywood Songs, Romantic Songs, Evergreen Hindi Songs 90s, Bollywood Nostalgia Songs, Evergreen Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com