बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख
- रितेश ने शिवाजी संग खिंचाई फोटो
- अनुयायियों ने जताया विरोध
- बाद में रितेश ने मांगी माफी
नई दिल्ली:
छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के साथ फोटो खिंचावने के बाद विवादों में घिरे अभिनेता एवं निर्देशक रितेश देशमुख ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांग ली है. दरअसल, रितेश ने रायगढ़ के किले में मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के साथ खिंचाई गई कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था लेकिन ये तस्वीरें शिवाजी के अनुयायियों के गले नहीं उतरी और इसे लेकर उन्होंने रितेश देशमुख का विरोध करना शुरू कर दिया.
लो जी! 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरू होने से पहले रितेश ने दिखाया पागलपन, देखें
महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश गुरुवार रायगढ़ किला गए थे. वह यहां अपनी शिवाजी पर आधारित अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंन यहीं से शिवाजी की प्रतिमा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी. वह इनमें से एक तस्वीर में प्रतिमा के समक्ष शीश झुका रहे हैं जबकि एक अन्य तस्वीर में वह, रवि जाधव, लेखक विश्वास पाटिल, तेजपाल वाघ और संदीप पाटिल प्रतिमा के सामने बैठे हैं और प्रतिमा की तरफ उनकी पीठ है.
15 साल बाद रितेश देशमुख का खुलासा, CM का बेटा होने की भुगतनी पड़ी थी ये सजा
रितेश ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि वह अन्य शिव भक्तों की तरह उन्होंने भी भक्तिभाव में यह किया. रितेश माफी मांगते हुए कहते हैं, "वहां बैठकर तस्वीरें खिंचाने से हमारी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी लेकिन किसी को इससे ठेस पहुंची है तो हम तहेदिल से इसके लिए माफी मांगते हैं."
VIDEO: रितेश देशमुख से खास मुलाकात
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट आईएएनएस से)

— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 6, 2018

लेखक के बारे में
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Riteish Deshmukh, Riteish Deshmukh Controversy, Riteish Deshmukh Shivaji Statue