विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2022

भूषण कुमार की फिल्म 'मिस्टर मम्मी' की शूटिंग के लिए इंग्लैंड पहुंचे रितेश और जेनेलिया, 'मिस्टर मम्मी' बनेंगे रितेश

रितेश और जेनेलिया देशमुख स्टारर फिल्म 'मिस्टर मम्मी' आपको रोलर  कोस्टर राइड पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी विचारधारा बच्चे को लेकर बिलकुल अलग है.

भूषण कुमार की फिल्म 'मिस्टर मम्मी' की शूटिंग के लिए इंग्लैंड पहुंचे रितेश और जेनेलिया, 'मिस्टर मम्मी' बनेंगे रितेश
मिस्टर मम्मी में प्रेग्नेंट दिखेंगे रितेश
नई दिल्ली:

भूषण कुमार और हैक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड की मिस्टर मम्मी की शूटिंग इंग्लैंड में शुरू हो गई है. भूषण कुमार और हैक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म को निर्देशित किया है शाद अली ने. रितेश और जेनेलिया देशमुख स्टारर फिल्म 'मिस्टर मम्मी' आपको रोलर  कोस्टर राइड पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी विचारधारा बच्चे को लेकर बिलकुल अलग है. लेकिन नियति इस कपल के जीवन में कुछ अलग ही ट्विस्ट लेकर आती है. इस फिल्म की लीड कास्ट रितेश और जेनेलिया ने इंग्लैंड में फिल्म शूटिंग शुरू कर दी है. वहां के कई  लोकप्रिय स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी और यहीं मिस्टर मम्मी का पूरा शेड्यूल शूट किया जाएगा.

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म की पोस्टर शेयर की थी. इस पोस्टर में रितेश प्रेग्नेंट नजर आए थे. इस पोस्टर को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा है, ट्विस्टेड, हंसी की सवारी और कहानी ऐसी जो पहले कभी नहीं देखी गई. दिल खोलकर हंसने के लिए तैयार हो जाइए, जब तक आपका पेट दर्द न करे. इस पोस्टर पर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स आए हैं. कई फैंस ने रितेश की फोटो पर लिखा है, हेलो मिस्टर मम्मी. तो वहीं कई फैंस ने इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है. 

अब तक हम जानते हैं कि नारी शक्ति बच्चे को जन्म देती है. लेकिन अब समय बदल रहा है. टी-सीरीज ने अलग हटकर कॉन्टेंट पेश किया है. फिल्म में रितेश और जेनेलिया प्रेगनेंट दिख रहे हैं. इस कॉमेडी ड्रामा की पंच लाइन निश्चित रूप से लोगों को गुदगुदाएगी और इसकी कॉमिक टाइमिंग देखने लायक होगी. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी सोच बच्चे की बात आने पर एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है.  इस फिल्म में  कॉमेडी, ड्रामा, खुलासे और इमोशन देखने को मिलेगा. 

इस पोस्टर को टी सीरीज ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, हंसी और हास्य नाटक का एक रोलरकोस्टर. जल्द ही खुशखबरी सामने लाने वाली, मैड राइड के लिए तैयार हो जाइए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riteish Deshmuk, Riteish Deshmuk Enjoys Farm Life, Riteish Deshmukh Age, Riteish Deshmukh And Genelia D'Souza, Riteish Deshmukh And Genelia D’Souza, Riteish Deshmukh And Genelia D'souza Video Viral, Riteish Deshmukh And Genelia D'souza Video, Riteish Deshmukh And Genelia D'souza Romantic Video Viral, Riteish Deshmukh And Genelia DSouza, Riteish Deshmukh Advice For Migrants, Riteish Deshmukh And Genelia Dsouza Funny Video, Riteish Deshmukh And Genelia Dsouza Romantic Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com