विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2020

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का थ्रोबैक Video वायरल, लव रिलेशनशिप को लेकर कर रहीं बातचीत

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है.

Also Read in
रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट का थ्रोबैक Video वायरल, लव रिलेशनशिप को लेकर कर रहीं बातचीत
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का पुराना वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जांच शुरू कर दी है. इस केस में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. सबसे ज्यादा रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम सुर्खियां बटोर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के बीच व्हाट्सएप चैट भी सामने आने का दावा किया जा रहा है. इसी बीच महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने लोगों से की भावुक अपील, बोलीं- भाई के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की फिल्म 'जलेबी' के प्रमोशन के दौरान का दिखाई पड़ता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती के साथ महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और एजाज खान भी हैं. रिया चक्रवर्ती वीडियो में लव रिलेशनशिप को लेकर पत्रकारों से बातें कर रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं: "एक या दो साल बाद ऐसा समय आता है कि आप एक-दूसरे को मार देना चाहते हो, बदल देना चाहते हो. ये बेसिक है और सर्कल में ये होता है. पर अब मेरा ये सोचना है कि ये अलग है, प्यार के लिए मेरा नजरिए अब बिलकुल बदल गया है. इसमें बहुत लगाव है, बहुत गहरा है, ज्यादा रियल है. मतलब ये भी है कि मैं जिंदगी भर सिंगल ही रहूंगी."

Preity Zinta ने किचन गार्डन में उगाए लाल-लाल टमाटर, पौधे से तोड़ यूं खुश हुईं एक्ट्रेस- देखें Video

 
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और महेश भट्ट (Mahesh Bhatt)  के वीडियो को इनबॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, Rhea Chakraborty Video, Mahesh Bhatt, Rhea Chakraborty And Mahesh Bhatt, Rhea Chakraborty Throwback Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com