विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2021

Rhea Chakraborty ने शेयर की फोटो, लिखा- प्यार ताकत है...

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्यार की ताकत को बताया है.

Rhea Chakraborty ने शेयर की फोटो, लिखा- प्यार ताकत है...
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की फोटो हुई वायरल
  • रिया चक्रवर्ती ने 7 महीने में दूसरी बार शेयर की फोटो
  • एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर बताया प्यार को ताकत
  • रिया चक्रवर्ती की पोस्ट खूब हो रही है वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से काफी चर्चा में आ गई थीं. इन दिनों वह भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्यार की ताकत को बताया है. रिया चक्रवर्ती की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही यूजर जमकर पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं. रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ हाथ के जरिए दिल बनाती हुई नजर आ रही हैं. 

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने इस तस्वीर को साझा करते हुए बताया कि प्यार एक ताकत है. उन्होंने लिखा, "प्यार एक ताहत है. लव एक ऐसा कपड़ा है, जो कभी भी फीका नहीं पड़ता. भले ही आप इसे कितनी भी बार पानी से धो लें..." बता दें कि रिया चक्रवर्ती सात महीनों में ये दूसरी बार पोस्ट शेयर की है. ऐसे में यह फैंस के भी काफी चर्चा का विषय बन गया है. उनकी इस पोस्ट को जहां अभी तक लगभग 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है तो वहीं सोशल मीडिया यूजर इसपर कमेंट करते भी नहीं थक रहे हैं. 

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने इससे पहले महिला दिवस पर अपनी मम्मी के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें वह उनका हाथ थामे नजर आ रही थीं. इस फोटो को रिया ने सात महीनों में पहली बार साझा किया था. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से जुड़े ड्रग्स मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती चर्चा में आ गई थीं. रिया के साथ-साथ उनके भाई को भी एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था. रिया चक्रवर्ती के करियर की बात करें तो वह इस साल बॉलीवुड की दुनिया में वापसी कर सकती हैं. इस बात का खुलासा उनके दोस्त रूमी जाफरी ने किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, Rhea Chakraborty Photos, Rhea Chakraborty Says Love Is Power, Rhea Chakraborty Shares Second Time Photo In 7 Months
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com