Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 18 सितंबर को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू द्वारा अभिनीत और निर्देशित वाइब का नाम शामिल है. इन दो फिल्मों को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिला. हालांकि पिछले कुछ दिनों में भले ही नई फिल्में आई हों. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश पर हनुमान जी की कृपा बनी हुई है. वहीं 43 वें दिन शुक्रवार को भी फिल्म को फैंस को दायरा और वाइब से भी ज्यादा दर्शकों का प्यार मिला और इन दो फिल्मों के कलेक्शन को ढेर कर दिया.
हनुमान अंश का 43वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, 43वें दिन हनुमान अंश ने 6,462 शोज के साथ 5 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इंडिया ग्रॉस 293.30 करोड़ पहुंचा है. जबकि नेट कलेक्शन 248.38 करोड़ तक रहा है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन 1.25 करोड़ फिल्म ने शुक्रवार को कमाए हैं, जिसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 23 करोड़ तक पहुंचा और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 316.30 करोड़ हो गया है.
दायरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायरा ने पहले दिन भारत में सिर्फ 90 लाख का नेट कलेक्शन किया. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन केवल 1.08 करोड़ ही हो पाई है. वहीं कहा जा रहा है कि 50 से 60 करोड़ के बजट में मेघना गुलजार की फिल्म बनाई गई है.
दायरा को पछाड़ने वाली वाइब की पहले दिन की कमाई
वाइब की बात करें तो कुणाल खेमू द्वारा लिखी, डायरेक्ट और एक्टिंग की गई स्पाई कॉमेडी फिल्म में प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी ने सबका ध्यान खींचा था, जिसका असर वाइब के कलेक्शन पर देखने को मिला, जिसने दायरा से ज्यादा 1.50 करोड़ नेट कलेक्शन हासिल किया. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1.80 करोड़ रही.
ये भी पढ़ें- कहानी घर घर की को हुए 25 साल पूरे, पार्वती से लेकर अवंतिका तक रियूनियन पर कुछ ऐसे नजर आए सितारे
ये Video भी देखें: ‘हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान, फिल्म पर कही बड़ी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं