विज्ञापन

जब मॉडर्न लुक में अवार्ड फंक्शन में पहुंची रेखा, देख भौचक्के हुए अमिताभ, तो वायरल हो गया जया बच्चन का रिएक्शन

अवॉर्ड फंक्शन का सालों पुराना एक वीडियो फिर चर्चा में है, जिसमें रेखा का मॉडर्न लुक और अमिताभ बच्चन की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया. वीडियो पर लोग जया बच्चन के रिएक्शन से लेकर अमिताभ-रेखा की केमिस्ट्री तक पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

जब मॉडर्न लुक में अवार्ड फंक्शन में पहुंची रेखा, देख भौचक्के हुए अमिताभ, तो वायरल हो गया जया बच्चन का रिएक्शन
जया-अमिताभ-रेखा का यह पुराना वीडियो फिर बना चर्चा का विषय

जब तक सिनेमा है, तब तक सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सदाबहार ब्यूटी रेखा के किस्से चर्चित रहेंगे. जब से सोशल मीडिया ने तेजी पकड़ी है, तब से अमिताभ और रेखा के चर्चों ने और भी सुर्खियां बटोर ली है. अमिताभ-रेखा जिंदगी के सफर में भले ही एक ना हो पाए हों, लेकिन फैंस के लिए ये दोनों आज भी एक हैं. अब अमिताभ-रेखा के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. कभी बी-टाउन शादी-पार्टी से तो कभी अवॉर्ड फंक्शन से. अब इस पूर्व दिग्गज कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है. इस वीडियो में किसी की भी नजर अमिताभ और रेखा से हटने वाली नहीं है. हालांकि यह वीडियो सालों पुराना है, लेकिन एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

अमिताभ-रेखा का वीडियो वायरल

इस वीडियो में रेखा का मॉडर्न लुक दिख रहा है और वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. रेखा ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक लॉन्ग कोट पहनी है. वहीं, दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन भी ब्लैक कोट-पैंट में डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर अमिताभ-रेखा की यहां केमिस्ट्री दिख रही है. वीडियो में अमिताभ के साथ उनकी स्टार वाइफ जया बच्चन लाल रंग की साड़ी पहने भी बैठी हुई हैं. जया बच्चन की बगल में प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन के पीछे दिवंगत राजनेता अमर सिंह भी नजर आ रहे हैं. रेखा फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के लिए संजय दत्त को अवार्ड से नवाज रही हैं. जयाप्रदा, हेमा मालिनी, करीना कपूर खान, मनीष मल्होत्रा और तुषार कपूर भी इस वीडियो में दिख रहे हैं.

अमिताभ-रेखा को देख लोगों ने किए ये कमेंट्स

इस वीडियो को रेखा फैन बॉय पेज से शेयर किया गया है. और भी कई पेजेज पर यह वीडियो वायरल हो चुका है. इस वीडियो पर अमिताभ और रेखा को साथ में देख लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं. इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'अमिताभ बच्चन की आंखों में रेखा दिख रही हैं'. दूसरा यूजर लिखता है, 'अमिताभ-रेखा की ड्रेसिंग केमिस्ट्री मिल रही है'. तीसरा यूजर लिखता है, 'बिग बी ने जया से शादी कर गलती कर दी'. चौथा लिखता है. 'रेखा तो जया बच्चन की बेटी लग रही हैं'.  एक ने लिखा, 'कोई जया बच्चन का तो रिएक्शन देखो'. लोग अमिताभ-रेखा को देख ऐसे ही कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश का मौसम और तन्हाई का आलम, 26 साल पुरानी वो गजल, जो आज भी खामोश आशिकों का दर्द करती है बयां, गुलाम अली ने बनाया यादगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com