विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42: हनुमान अंश ने 42वें दिन कमाए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस पर नीम करोली बाबा की फिल्म का बवाल

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42: हनुमान अंश 42वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी नहीं पड़ी है. इस फिल्म की कमाई ने साबित कर दिया है कि कंटेंट और जनता का प्यार ही किंग है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42: हनुमान अंश ने 42वें दिन कमाए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस पर नीम करोली बाबा की फिल्म का बवाल
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42
Social Media
नई दिल्ली:

भक्ति-भाव से सजी, बाबा नीम करोली की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. ये फिल्म कमाई के नाम पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म ने आखिरकार दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये की कमाई का अहम आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म 300 करोड़ रुपये के मील के पत्थर को छूने के करीब है. इस फिल्म को मिल रहे प्यार से साबित होता है कि अगर कंटेंट जनता को पसंद आता है तो बड़े बजट या बड़े नाम के कोई मायने नहीं. महज डेढ़ से दो करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म प्रॉफिट के मामले में धुंआधार निकली.

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म के जरिए आप सम्मानित संत नीम करोली बाबा का सफर देख पाएंगे. शोभिनव सत्या के लीड किरदार (नीम करौली बाबा) में उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है. भले ही फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही थी. इसे खास चर्चा नहीं मिली. लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब 42वें दिन तक इसका क्रेज खत्म नहीं हुआ है. अगर आप 42वें दिन के रात तक के आंकड़ें देखें तो हैरान रह जाएंगे कि एक साधारण फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है.

फिल्म ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक हनुमान अंश ने 42वें दिन 4.94 रुपये की कलेक्शन की. इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 242.07 करोड़ हो गया है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 285 करोड़ हो गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 300.25 करोड़ हो गई है.

हनुमान अंश के बाद बदली इस एक्टर की किस्मत

हनुमान अंश करना एक्टर चेतन के आनंद के लिए बहुत ही फायदेमंद रहा. इस फिल्म के बाद उनकी एंट्री सलमान खान की आने वाली फिल्म मॉन्सटर में हुई है. एक्टर ने अपना एक्सपीरिसंय शेयर करते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म से इतनी सक्सेस मिली है जितनी कि आजतक नहीं मिली. वाकई ये किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं आखिर शुरुआत में कितने सोचा होगा कि 2 करोड़ की ये फिल्म इतनी बड़ी सक्सेस बन जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Bhajan, Hanuman Ansh Box Office, Shobhinav Satya, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com