हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस रेखा आज भी अपनी खूबसूरती से किसी भी बी-टाउन पार्टी में लाइमलाइट लूट लेती हैं. रेखा ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में की हैं, जिसमें सिलसिला, उमराव जान और खूबसूरत शामिल हैं. रेखा खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फैशन दीवा भी हैं. रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुपरहिट रही है उतनी ही बेकार उनकी पर्सनल लाइफ रही है. दरअसल, रेखा ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई बुरे-बुरे दिन देखे हैं. रेखा को उनका प्यार नहीं मिला और जिससे शादी हुई उसकी मौत भी शादी के 6-7 महीने बाद हो गई.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
जल्दबाजी में हुई थी रेखा की शादी
बात कर रहे हैं दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल की जिनकी रेखा से साल 1990 में शादी हुई थी. कहा जाता है कि रेखा काम से लंदन में थी और यहां मुकेश ने सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. कई लोगों ने रेखा को मुकेश की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया तो कईयों ने कहा कि मुकेश ने अपने बिजनेस में बड़े घाटे के चलते यह कदम उठाया था. मुकेश की मौत से रेखा को बड़ा सदमा लगा था. रेखा ने एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के शो में बताया था कि उन्होंने मुकेश से अरैंज मैरिज की थी. रेखा शादी से पहले मुकेश से बस एक बार मिली थीं. रेखा ने बताया कि यह जल्दबाजी में हुई शादी थी. वहीं, हनीमून पर ही रेखा को यह लगने लगा था कि वो दोनों एक-दूजे के लिए नहीं बने हैं.
रेखा को लगा था पति की मौत का सदमा
रेखा ने बताया कि मुकेश की मौत ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था और सदमे से बाहर आना उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया था. रेखा को मुकेश के गम से बाहर आने में बहुत समय लगा था. रेखा को इस हादसे ने चूर-चूर कर दिया था. यहां तक कि रेखा पति की मौत पर भी लंदन से भारत नहीं पहुंची थीं. इसके बाद रेखा को लोगों ने भी बुरा-बुरा कहना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पति मेंटल हेल्थ से जूझ रहे थे. रेखा ने यह खुलासा पति की मौत के कई महीनों बाद किया था. फिलहाल रेखा सिंगल जिंदगी जीती हैं और बी-टाउन पार्टी में नजर आती रहती हैं.
इनसे जुड़ा था नाम
रेखा ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म सावन भादो से किया था. फिल्म में उनके हीरो थे नवीन निश्चल. कहा जाता है कि फिल्म में काम करने के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था. बाद में उनका नाम विनोद मेहरा से जुड़ा. उसके बाद उनका नाम अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा. वहीं एक फिल्म में उन्होंने अक्षय के साथ काम किया था. कहा जाता है कि फिल्म मेकिंग के दौरान रेखा अक्षय के काफी करीब आ गई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं