विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2023

रेखा ने अराध्या बच्चन को लगाया गले, ऐश्वर्या राय बच्चन और मनीष मल्होत्रा संग सामने आई अंबानी इवेंट की अनदेखी तस्वीरें

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेखा, ऐश्वर्या राय और आराध्या के साथ खींची गई तस्वीर और एक सेल्फी शेयर की है, जो कि एनएमएसीसी इवेंट की हैं.

रेखा ने लगाया ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी अराध्या को गले
नई दिल्ली:

दिग्गज अदाकारा रेखा की हर फोटो पर फैंस अपना दिल दे बैठते हैं. इसी बीच बीती रात मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के मौके पर एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं, जिसमें वह अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती अराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को देखते ही फैंस अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो गई हैं. 

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेखा, ऐश्वर्या राय और आराध्या के साथ खींची गई तस्वीर और एक सेल्फी शेयर की है, जो कि एनएमएसीसी इवेंट की हैं. पहली में रेखा ने आराध्या बच्चन को गले लगाया हुआ है. जबकि ऐश्वर्या डिजाइनर के कंधे पर हाथ रखकर साथ में खड़ी हैं. दूसरी मनीष मल्होत्रा द्वारा ली गई सेल्फी हैं, जिसमें सभी एक दूसरे के करीब हैं और पोज देते दिख रहे हैं. 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, "शानदार रात nmacc india #indiainfashion सेलिब्रेशन सुंदर और पसंदीदा Rekhaji, ऐश्वर्या राय बच्चन और प्यारी अराध्या के साथ. " इसके साथ उन्होंने लव, वीव्स और क्लासिक्स हैशटैग भी शेयर किया है. लुक की बात करें तो हमेंशा की तरह रेखा जी ने साड़ी पहनी है, जो कि हरे रंग की है. वहीं ऐश्वर्या ने ब्लैक और गोल्डन सूट और आराध्या ने लाइट ग्रीन एथनिक वियर पहना हुआ है. इन तस्वीरों पर फैंस भी कमेंट्स में अपना रिएक्शन दे रहे हैं और सेलेब्स की तारीफ कर रहे हैं.  

बता दें, ऐश्वर्या को आखिरी बार पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेलवन -1 में देखा गया था, जिसमें उनका लुक काफी पसंद किया गया था. वहीं वह अब रजनीकांत स्टारर जेलर में दिखाई देंगी. इसके अलावा वह साल के अंत तक पोन्नियिन सेलवन 2 में भी दिखाई देंगी.

नीता, मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का दूसरा दिन, स्टाइलिश लुक में दिखा अंबानी परिवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya Bachchan, Amitabh Bachchan Daughter-in-law, Granddaughter Of Amitabh Bachchan, Manish Malhotra, Nita Mukesh Ambani Cultural Center, Nita Mukesh Ambani Cultural Center Photos, रेखा, अराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com