विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

जब बिजनेसमैन से शादी कर अचानक हेमा मालिनी के घर पहुंच गई थीं रेखा, ड्रीम गर्ल ने देखते ही कही थी ये बात...

रेखा जब अपने पति मुकेश अग्रवाल को हेमा के घर के लेकर पहुंची थी, तो ड्रीम गर्ल ने छूटते ही रेखा से ऐसी बात कही थी, जो रेखा सोच भी नहीं सकती थीं.

जब बिजनेसमैन से शादी कर अचानक हेमा मालिनी के घर पहुंच गई थीं रेखा, ड्रीम गर्ल ने देखते ही कही थी ये बात...
शादी कर अचानक हेमा मालिनी के घर पहुंच गई थीं रेखा
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की दो दिग्गज अदाकारा रेखा और हेमा मालिनी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताते हैं, जो आपको चौंका सकता हैं. दोनों ही हीरोइन की लाइफ इतनी आसान नहीं है, जितना कि लोग सोचते हैं. रेखा की निजी जिंदगी में कई भूचाल आ चुके हैं और आज वह अकेली ही जिंदगी जीने को मजबूर हैं. दूसरी तरफ हेमा मालिनी हैं, जिन्होंने शादीशुदा स्टार धर्मेंद्र से शादी रचाई थी, जिससे धर्मेंद्र की पहली फैमिली में खूब घमासान हुआ था. किस्सा यह है कि रेखा बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाने के बाद सीधे अपनी सहेली हेमा मालिनी के घर पहुंची गई थी. उस वक्त धर्मेंद्र भी घर पर थे. जानिए क्या हुआ था फिर.  

शादी कर हेमा के घर पहुंची थीं रेखा
4 मार्च 1990 को मुकेश एक्ट्रेस रेखा से मिलने मुंबई गए थे और वहां मुकेश ने रेखा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. एक्ट्रेस मुकेश से शादी करने के लिए तैयार हो गईं. मुकेश शादी कर रेखा के साथ एक्ट्रेस दीप्ति नवल के घर जाना चाहते थे. लेकिन रेखा इसके लिए तैयार नहीं हुईं. फिर दोनों ने साधारण तरीके से जुहू के एक मंदिर में शादी रचाई.  शादी के बाद मुकेश पत्नी रेखा को दीप्ति के घर ले जाना चाहते थे, लेकिन रेखा अपनी सहेली हेमा के घर जाना चाहती थीं, क्योंकि रेखा और हेमा दोनों ही दक्षिण राज्य से आने वाली एक्ट्रेस हैं, दोनों एक-दूजे को अच्छे से समझती हैं.

हेमा मालिनी का रिएक्शन क्या था?
मुकेश ने पत्नी रेखा की बात मानी और हेमा मालिनी के घर चल गए. जैसे ही हेमा की नजर मुकेश पर पड़ी, उन्होंने रेखा से कहा कि अब यह मत कहना कि तुमने इस आदमी से शादी कर ली है. इसके बाद रेखा ने हां में जवाब दिया. फिर हेमा ने पूछा क्या वह बहुत ज्यादा अमीर है? लेकिन रेखा ने हेमा के इस सवाल पर कुछ नहीं कहा. शादी के 8 महीने बाद ही मुकेश ने सुसाइड कर लिया था. उस वक्त रेखा लंदन में थी और रेखा को पति की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था. हालांकि, रेखा ने कहा था कि मुकेश का सुसाइड करना उनके लिए एक बड़ा सदमा था. रेखा को इस बात पर यकीन ही नहीं था कि मुकेश ऐसा भी कर सकते थे. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Rekha, Rekha Hema Dance Video, Rekha Hema Malini, Rekha Mukesh Aggarwal Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com