विज्ञापन

Rekha 7 Evergreen Songs : रेखा के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों को फेवरेट, यूट्यूब पर आए दिन करते हैं ट्रेंड

Rekha 7 Evergreen Songs: इन मेलोडियस गाने को सुनना और देखना फैंस के लिए ऑडियो-विजुअल ट्रीट की तरह है. आइए जानते हैं कि रेखा के कौन से वह सबसे पॉपुलर सॉन्ग्स हैं जो आज भी लोगों के फेवरेट हैं....

Rekha 7 Evergreen Songs : रेखा के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों को फेवरेट,  यूट्यूब पर आए दिन करते हैं ट्रेंड
Rekha 7 Evergreen Songs: रेखा के ये 7 एवरग्रीन सॉन्ग्स...
नई दिल्ली:

 Rekha 7 Evergreen Songs: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं. रेखा लुक्स और पर्सनेलिटी के मामले में नई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. उनके फिल्मों के साथ ही उनके गाने भी अब भी लोगों के फेवरेट हैं. रेखा के कुछ सदाबहार गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग रहते हैं. इन मेलोडियस गाने को सुनना और देखना फैंस के लिए ऑडियो-विजुअल ट्रीट की तरह है. आइए जानते हैं कि रेखा के कौन से वह सबसे पॉपुलर सॉन्ग्स हैं जो आज भी लोगों के फेवरेट हैं...

रेखा के 7 एवरग्रीन सॉन्ग्स

1. गुम है किसी के प्यार में

1972 की फिल्म रामपुर का लक्ष्मण का गाना गुम है किसी के प्यार है में रेखा और रणधीर कपूर की खूबसूरत जोड़ी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया. आर.डी. बर्मन के संगीत, लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया.

ये भी पढ़ें - Ek Din Advance Booking: बेटे के लिए जमकर पसीना बहा रहे आमिर खान, 39 दिन पहले ही शुरू कर दी थी 'एक दिन' की एडवांस बुकिंग

Latest and Breaking News on NDTV

2. काहे मनवा नाचे हमरा

फिल्म, आलाप (1977) का गाना काहे मनवा नाचे हमरा, आज भी लोगों को पसंद आता है. रेखा पर फिल्माया और लता मंगेशकर का गाया ये गाना बेहद खूबसूरत है. जयदेव का संगीत सुनने वाले को अपना बना लेता है...

3. आजकल पांव जमीन पर

फिल्म घर (1978) का गाना आजकल पांव जमीन पर आज भी लोगों का फेवरेट है. लता मंगेशकर की आवाज और आर.डी. बर्मन के संगीत ने गाने को जादुई अहसास दे दिया है.

ये भी पढ़ें - Amitabh Bachchan Bungalow: अमिताभ ने 23 करोड़ में बेचा था दिल्ली का बंगला, सोपान में बीता था बचपन, बाबूजी-मां की जुड़ी थीं यादें

Latest and Breaking News on NDTV

4. सलाम-ए-इश्क मेरी जान

फिल्म, मुकद्दर का सिकंदर (1978) का ये गाना फिल्मों की बेस्ट जोड़ी अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया है. गाने में लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने आवाज दी है. इसमें कल्याणजी-आनंदजी का संगीत है.

5. परदेसिया

फिल्म नटवरलाल का ये गाना अमिताभ और रेखा के सबसे यादगार गीतों में से एक है. इस जोड़ी को साथ देखने के लिए आज भी फैंस इस गाने को सुनते और देखते हैं. लता और किशोर की आवाज के साथ राजेश रोशन के संगीत ने कमाल का जादू किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

6. मन क्यों बहका 

लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया और रेखा पर फिल्माया गया गाना मन क्यों बहका रे बहका आधी रात को...आज भी खूब पसंद किया जाता है.   यह रेखा की साल 1984 में आई फिल्म उत्सव का गाना है. 

7. इन आंखों की मस्ती 

गजल शैली में आशा भोसले की आवाज का जादू इस गाने में दिखता है. यह गाना साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान का है. इसे रेखा पर फिल्माया गया था.  इस गाने को आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी. .यह रेखा और आशा भोसले दोनों के करियर के लिए खास गाना था.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com