विज्ञापन

रेखा की यंग डेज की तस्वीरें, 5वीं फोटो देख कर कहेंगे- यूं ही नहीं बिग बी हार बैठे दिल

रेखा अपनी जवानी के दिनों में आज के मुकाबले कम सुंदर थीं  और आज के लुक से उनका पुराना लुक बहुत अलग था.

रेखा की यंग डेज की तस्वीरें, 5वीं फोटो देख कर कहेंगे- यूं ही नहीं बिग बी हार बैठे दिल
रेखा की यंग डेज की तस्वीरें

हिंदी सिनेमा की सदाबहार ब्यूटी रेखा आज 71 की उम्र में भी इतनी खूबसूरत और हिट हैं कि आज कल की एक्ट्रेस उनके आगे कहीं भी नहीं टिकती हैं. रेखा आज भी जब लाइमलाइट में आती हैं, तो उनके फैशन और स्टाइल के साथ-साथ उनकी ब्यूटी की खूब तारीफ होती है. रेखा 71 साल की होने के बाद भी खुद को सुंदर और फिट रखना नहीं भूलती हैं. तो जरा सोचिए अपने जवानी के दिनों में रेखा ने कैसे खुद को कैसे संवारा होगा, चलिए देखते हैं दिग्गज अदाकारा की जवानी की दिनों की 9 फोटो.

Latest and Breaking News on NDTV



रेखा ने बचपन में ही फिल्मों में कदम रख दिया था. वह बीते 6 दशक से भी ज्यादा समय से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं. रेखा ने कन्नड़ फिल्म ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999 से डेब्यू किया था.

Latest and Breaking News on NDTV



कन्नड़ सिनेमा के बाद वह तेलुगु फिल्म अम्मा कोसम (1970) में दिखीं थीं. इसी साल रेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा था. रेखा ने नवीन निश्चल अभिनीत फिल्म सावन भादो से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

Latest and Breaking News on NDTV



इस दौरान अमिताभ बच्चन भी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे. उस वक्त तक अमिताभ और रेखा का नाम कोई भी नहीं जानता था. रेखा ने 70 के दशक के तकरीबन सभी स्टार्स संग काम किया. लेकिन अमिताभ के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री खूब पसंद की गई. दोनों के अफेयर की चर्चा भी रही.

Latest and Breaking News on NDTV



इस दौरान एक्ट्रेस ने गोरा और काला, रामपुर का लक्ष्मण, अनोखी अदा, नमक हराम, दो अजबनी, मुकद्दर का सिकंदर, जानी दुश्मन, मिस्टर नटवरलाल, सुहाग और राम-बलराम जैसी हिट फिल्मों में काम किया.

Latest and Breaking News on NDTV



80 के दशक में रेखा ने उमराव जान, सिलसिला, खून भरी मांग, संसार और बीवी हो तो ऐसी जैसी फिल्में दीं. 90 के दशक में रेखा ने फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी में ऐसा रोल किया, जिसे लोग आजतक नहीं भूले हैं.

Latest and Breaking News on NDTV



रेखा बीते आठ सालों से सिनेमा से दूर हैं, लेकिन लाइमलाइट में बराबर बनी रहती हैं. उन्हें पिछली बार फिल्म सुपर नानी (2014) में देखा गया था. इसके बाद अभिनेत्री ने शमिताभ और यमला पगला दिवाना (2018) में स्पेशल अपीरियंस दिया था.

Latest and Breaking News on NDTV



बता दें, रेखा एक सिंगर भी हैं, उन्होंने फिल्म खूबसूरत के सॉन्ग कायदा-कायदा, अगर तुम नाम होते का गाना कल तो संडे की छुट्टी और एक नया रिश्ता का एहसास का सौदा है गाया है.

Latest and Breaking News on NDTV



रेखा ने अपने छह दशक से भी लंबे फिल्मी करियर में 200 से जादा फिल्मों में काम किया है. इंडियन सिनेमा में योगदान देने के चलते उन्हें भारत सरकार ने देश के चौथे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से नवाजा है.  

Latest and Breaking News on NDTV

रेखा आज बड़ी-बड़ी बॉलीवुड पार्टीज में स्पॉट होती हैं और अपने लुक से छा जाती हैं. आज भी उनके फैशन सेंस की चर्चा बी-टाउन में होती है. फिलहाल एक्ट्रेस की झोली में कोई प्रोजेक्ट नहीं है.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com