विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2023

Rekha Birthday: रेखा के फोटोशूट की वो 50 ग्लैमरस तस्वीरें, जिनके सामने आज भी फीकी हैं सभी नई एक्ट्रेस की खूबसूरती

Rekha Birthday: 69 साल की रेखा ने अपने करियर में कई रोल किए हैं और मैगजीन के लिए फोटोशूट भी करवाए हैं. ऐसे में आज हम आपको रेखा की 50 ऐसी तस्वीरों के रूबरू करवाते हैं, जो शायद ही आपने कभी देखी होंगी.

Rekha Birthday: रेखा के फोटोशूट की वो 50 ग्लैमरस तस्वीरें, जिनके सामने आज भी फीकी हैं सभी नई एक्ट्रेस की खूबसूरती
Rekha Birthday: रेखा की 50 ग्लैमरस फोटो
नई दिल्ली:

Rekha Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. कुछ अभिनेत्रियां तो ऐसी रही हैं, जिनकी खूबसूरती की देश-विदेश में भी चर्चा सुनने के मिल चुकी है. उन्हीं में से एक अभिनेत्री रेखा भी रही हैं. रेखा बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकाराओं में से एक हैं. वह अब तक अपनी एक्टिंग से लाखों-करोड़ों दिलों को जीत चुकी हैं. रेखा की खूबसूरती का आज भी कोई नई अभिनेत्री मुकाबला नहीं कर सकती है.

69 साल की रेखा ने अपने करियर में कई रोल किए हैं और मैगजीन के लिए फोटोशूट भी करवाए हैं. ऐसे में आज हम आपको रेखा के बर्थडे पर 50 ऐसी तस्वीरों के रूबरू करवाते हैं, जो शायद ही आपने कभी देखी होंगी. यूट्यूब पर रेखा की तस्वीरों से सजा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनकी मॉडलिंग और मैगजीन की फोटोशूट की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. हर एक तस्वीर में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा का बेहद ग्लैमरस और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

50 की 50 तस्वीरों में रेखा बला की खूबसूरत दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की तस्वीरों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रेखा के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि रेखा लंबे समय के बड़े पर्दे से दूर हैं. बतौर मुख्य अभिनेत्री ने वह साल 2014 में आई फिल्म सुपर नानी में नजर आई थीं. इस फिल्म में रेखा की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
 

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान शहर में किए गए स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha Glamorous Photos, Rekha 50 Glamorous, Rekha Latest Beautiful Photos, Rekha Saree Photos, Rekha Latest Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com