विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2020

रवीना टंडन भतीजी की मेहंदी सेरेमनी के लिए हो रही थीं लेट, पकड़ा ऑटो और फिर... देखें Viral Video

एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) गाड़ी छोड़ ऑटो से पहुंची भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में, अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है Video

रवीना टंडन भतीजी की मेहंदी सेरेमनी के लिए हो रही थीं लेट, पकड़ा ऑटो और फिर... देखें Viral Video
रवीना टंडन (Raveena Tandon) का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है
  • रवीना टंडन का वीडियो हुआ वायरल
  • गाडी की जगह ऑटो में किया सफर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. रवीना का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon Video) की भतीजी की मेहंदी सेरेमनी थीं, इस दौरान एक्ट्रेस कार का इंतजार कर रही थीं, लेकिन जब कार नहीं आई और जब उन्हें देर होने लगी तो उन्होंने एक ऑटो कर लिया. अब एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. 

कोरोनावायरस को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, लिखा- यह जल्दी से भारत में आए, जिसके बाद...


एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमने एक ऑटो लिया, क्योंकि अपनी भतीजी की मेहंदी सेरेमनी में जाने के लिए कार का इंतजार करने में देर हो रही थी. रशा, मैं और प्यारे से ऑटो ड्राइवर हम तीनों ने मिलकर ऑटो में डेरा डाल लिया." एक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर फैन्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं.

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा बोले- हिंसा सामान्य हो जाती है अगर पीड़ित उसे...


रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने इस ऑटो वाले से बात भी की, जिसका वीडियो उन्होंने फैन्स के साथ साझा किया है. इस वीडियो से यह पता चलता है कि ऑटो ड्राइवर एक्ट्रेस के बहुत बड़े फैन हैं. वीडियो को शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, "उनके लिए, जो ये पूछ रहे थे कि क्या इन्होंने मुझे पहचाना, हां उन्होंने मुझे पहचाना. अरशद चाचा मेरे फैन निकले. जाने से पहले अरशद चाचा से थोड़ी बातचीत की." एक्ट्रेस का ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Raveena Tandon Video Viral, Raveena Tandon Takes Auto, Raveena Tandon In Auto, Raveena Tandon Take Auto For Mehandi Ceremony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com