विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2020

बच्चे के पहाड़ी डांस ने जीता रवीना टंडन का दिल, एक्ट्रेस ने Video शेयर कर बांधे तारीफों के पुल

रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जो जबरदस्त अंदाज में पहाड़ी डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में बच्चे ने अपने पहाड़ी डांस से एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी दिल जीत लिया.

बच्चे के पहाड़ी डांस ने जीता रवीना टंडन का दिल, एक्ट्रेस ने Video शेयर कर बांधे तारीफों के पुल
रवीना टंंडन (Raveena Tandon) ने शेयर किया बच्चे का पहाड़ी डांस वीडियो
  • रवीना टंडन ने शेयर किया बच्चे का पहाड़ी डांस
  • एक्ट्रेस ने बच्चे के डांस को लेकर बांधे तारीफों के पुल
  • रवीना टंडन द्वारा साझा किया गया बच्चे का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है, जो जबरदस्त अंदाज में पहाड़ी डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में बच्चे ने अपने पहाड़ी डांस से एक्ट्रेस रवीना टंडन का भी दिल जीत लिया. ऐसे में एक्ट्रेस ने बच्चे का वीडियो शेयर कर तारीफों के पुल बांध दिये. रवीना टंडन द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

रवीना टंडन (Raveena Tandon) द्वारा साझा किये गए वीडियो में बच्चा पूरी मस्ती में डांस कर रहा है. इसमें बच्चे का डांस करते हुए अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो पर ट्वीट करते हुए रवीना टंडन ने लिखा, "एक सुंदर पहाड़ी नृत्य की तरह लग रहा है और यह उसका सबसे प्यारा संस्करण है." बता दें कि इस वीडियो को अब तक 37 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर भी वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. इससे इतर रवीना टंडन अकसर इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस से जुड़ी रहती हैं. 

बता दें कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने 1991 में सलमान खान के साथ 'पत्थर के फूल' फिल्म से डेब्यू किया था, और इस फिल्म के सॉन्ग खूब पसंद किए गए थे. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी कई शानदार फिल्मों से बॉलीवुड में खूब धमाल मचाया. रवीना टंडन जल्द ही केजीएफ पार्ट 2 के जरिए एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस साउथ के सुपरस्टार यश के साथ अहम भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस के दौरान अपने ही घर पर एक विज्ञापन की शूटिंग की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Raveena Tandon Tweet, Raveena Tandon Twitter, Raveena Tandon Shares Boy Pahadi Dance, Boy Pahadi Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com