विज्ञापन

'महाकाल' के दर पहुंचे 'रावण', बाबा का लिया आशीर्वाद, उज्जैन आकर जाहिर की खुशी

वीडियो में वह 'हर हर महादेव' कहते हुए नजर आ रहे हैं और वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं. दूसरे वीडियो में अखिलेंद्र मिश्रा महाकाल परिसर का पूरा मंदिर अपने फैंस को दिखा रहे हैं.

'महाकाल' के दर पहुंचे 'रावण', बाबा का लिया आशीर्वाद, उज्जैन आकर जाहिर की खुशी
Akhilendra Mishra
नई दिल्ली:

एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा वो नाम है, जिन्होंने काफी छोटे किरदार से अपने करियर की शुरुआत की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने थिएटर प्ले से शुरुआत की, जहां बचपन में वह अपने मित्रों के साथ थिएटर करते थे. लेकिन बॉलीवुड में प्रोफेशनल करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए. उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर को काफी सीरियसली लिया और बड़े से बड़े थिएटर शोज में काम किया. अखिलेंद्र मिश्रा बिहार के रहने वाले हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सन 1992 में की थी. इसके बाद वह द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, गंगाजल, दीवार, वीर-जारा जैसी तमाम फिल्मों में नजर आए. इसके अलावा वह काफी टेलीविजन शो में भी दिखाई दिए. जिसमें सबसे ज्यादा उनको रामायण में रावण का किरदार निभाने को लेकर मिली थी. एक्टर हाल ही महाकाल बाबा के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे. जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज शेयर किए.

बाबा का लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि इन दिनों सावन के सोमवार चल रहे हैं. हर कोई महाकाल की भक्ति में लीन है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. जिसमें एक वीडियो में तो वह 'हर हर महादेव' कहते हुए नजर आ रहे हैं और वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं. दूसरे वीडियो में अखिलेंद्र मिश्रा महाकाल परिसर का पूरा मंदिर अपने फैंस को दिखा रहे हैं. वीडियो से पता चलता है कि इन दिनों महाकालेश्वर में भक्तों का तांता लगा हुआ है. वीडियो में एक्टर कह रहे हैं कि आज मैं महाकालेश्वर में हूं और अपने आप को यहां आकर बहुत भाग्यशाली समझ रहा हूं. इन दिनों लोगों में होड़ मची हुई है कि कौन सबसे पहले आकर महाकाल बाबा के दर्शन करेगा और अपने सावन के महीने को शुभ बनाएगा.

ये भी पढ़ें: 19 साल पुराने इस गाने में 30 स्टार्स का था कैमियो, श्रेया, सुनिधि, उदित नारायण की आवाज का जादू, आज भी बजते ही झूमने लगते हैं लोग

बता दें, एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसको उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अखिलेंद्र मिश्रा अपनी बात पर बेबाकी से लोगों के सामने पेश करते हैं. आज के समय एक्टर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं, जहां वह एक से एक बड़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. बीते दिनों अयोध्या मंदिर में हुई चोरी को लेकर भी एक्टर अपना गुस्सा जता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि जिन्होंने यह काम किया है, उनको भगवान माफ नहीं करेगा. एक्टर का यह बयांन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

ये एक्टर्स भी आ चुके हैं महाकाल

बता दें, बीते दिनों महाकाल मंदिर में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा हुआ है. बॉलीवुड के बड़े से बड़े एक्टर्स अपने काम की शुरुआत महाकाल जाकर करते हैं. मध्य प्रदेश इन दिनों शूटिंग हब बना हुआ है. कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग यहां होती है. फिल्म शुरू होने से पहले डायरेक्टर और एक्टर्स बाबा के दर्शन करने आते हैं और अपने फिल्म की सफलता की मनोकामना करते हैं. अगर एक्टर्स का नाम लें तो गोविंदा, हेमा मालिनी, राजकुमार राव, वाणी कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी जैसे तमाम बड़े सेलिब्रिटीज आकर बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं और महाकाल की नगरी में आए दिन कोई ना कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी की झलक दिखाई देती है. लोकल लोग भी इन सेलिब्रिटीज का तहे दिल से स्वागत करते हैं और एक्टर्स भी लोकल लोगों से दिल खोलकर मिलते हैं और अपने मन की बात शेयर करते हैं.

यह भी पढ़ें: पब्लिसिटी स्टंट था निकिता रावल के साथ हुआ वो 'किसिंग कांड'? भड़का सुनील पाल का गुस्सा, कही ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainemnt, Akhilendra Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com