विज्ञापन

Sharda Sinha का वो फिल्मी गीत, 37 साल पहले इस मूवी में गूंजी थी भोजपुरी आवाज, सलमान खान से है कनेक्शन

शारदा सिन्हा ने सलमान खान की एक सुपरहिट फिल्म में अपनी मधुर आवाज से गाने को खास पहचान दिलाई. लोक संगीत की मिठास से भरा उनका अंदाज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसा है.

Sharda Sinha का वो फिल्मी गीत,  37 साल पहले इस मूवी में गूंजी थी भोजपुरी आवाज, सलमान खान से है कनेक्शन
सलमान की फिल्म में शारदा सिन्हा ने गाया था सुपरहिट गाना
Social Media
नई दिल्ली:

छठ पर्व से एक आवाज बहुत ही लंबे समये से जुड़ी रही है और शायद आगे भी उनकी आवाज के बिना ये त्योहार पूरा ना हो. ये नाम है शारदा सिन्हा. वे आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके लोकगीत और छठ के गीत उनकी याद दिलाते हैं. उनकी मीठी आवाज का जादू ऐसा था कि लोग उन्हें सुनते ही पहचान लेते थे. लेकिन कम लोग जानते हैं कि लोकगीतों की दुनिया में बड़ा नाम बनने वाली शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बनाई थी. दिलचस्प बात ये है कि हिंदी फिल्मों में उनकी आवाज की शुरुआत सलमान खान की उस फिल्म से हुई थी, जिसने उस दौर में हर तरफ खूब धूम मचाई थी.

सलमान खान की फिल्म से मिला बॉलीवुड का मौका

साल 1989 में सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया' रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे. इसी फिल्म में शारदा सिन्हा को भी गाने का मौका मिला था. फिल्म में शारदा सिन्हा की आवाज ने गाने को बिल्कुल अलग रंग दे दिया था. उनकी आवाज में वही देसी मिठास थी, जिसके लिए लोग उन्हें पहले से पसंद करते थे. फिल्म में उनकी आवाज सुनकर ऐसा लगा जैसे बॉलीवुड के गाने में भी बिहार की मिट्टी की खुशबू घुल गई हो.

ये भी पढ़ें- गोविंदा का फेवरेट है 32 साल पुराना गाना, कुमार सानू की आइकॉनिक आवाज, हीरो नंबर वन ने उठाया था जोखिम 

इस गाने ने खूब बनाई पहचान

शारदा सिन्हा ने ‘मैंने प्यार किया' में ‘कहे तोसे सजना' गाना गाया था. गाने में उनकी आवाज ने अपनी अलग छाप छोड़ी. सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी वाली इस फिल्म में उनका गाना लोगों को काफी पसंद आया. इसके बाद भी शारदा सिन्हा ने हिंदी फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी. फिल्म ‘हम आपके हैं कौन' के गाने ‘बाबुल जो तुमने सिखाया' में भी उनकी आवाज सुनाई दी थी. इसके अलावा ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया' गाना भी उनके यादगार गानों में शामिल है.

लोकगीतों की रानी थीं शारदा सिन्हा

बॉलीवुड में गाने से पहले ही शारदा सिन्हा का नाम घर-घर पहुंच चुका था. बिहार के लोकगीत और छठ के गीत उनकी पहचान बन चुके थे. उनकी आवाज में इतनी सादगी थी कि उनके गाने सुनकर लोगों को अपने घर और गांव की याद आ जाती थी. यही वजह है कि शारदा सिन्हा के गाने आज भी लोगों के बीच खूब सुने जाते हैं. 5 नवंबर 2024 को उनके निधन के बाद भी उनकी आवाज लोगों की यादों में जिंदा है. खासकर छठ के मौके पर उनके गीतों के बिना माहौल अधूरा सा लगता है.

ये भी पढ़ें- जोधा अकबर सीरियल का वो पॉपुलर गाना, इमोशन से जीता था जोधा अकबर की कैमेस्ट्री ने दिल, खूब गुनगुनाते हैं फैंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Sharda Sinha, Bollywood, Maine Pyar Kiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com