ओटीटी पर एंटरटेनमेंट के लिए आपके पास एक से बढ़कर एक कंटेंट है. फिर आ जाता है इंस्टाग्राम यहां भी अगर आप स्क्रोल करने लगें तो कितना टाइम यूं ही बिता सकते हैं. फिलहाल हम इंस्टा और वायरल कंटेंट की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हाल में एक्ट्रेस के साथ पैपराजी को पोज देते वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वे खुद को संभाल नहीं पाईं. ये घटना निकिता रावल के साथ हुई. अचानक एक फीमेल फैन निकिता की तरफ आई. पहले उन्हें गाल पर किस कर लिया और फिर होठों पर किस कर लिया. कुछ लोग इसको सिर्फ पब्लिसिटी का नाम दे रहे हैं. क्योंकि निकिता आज के समय एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में खुद को एस्टैब्लिश करने की कोशिश कर रही हैं. हाल ही में इस किस केस को लेकर कॉमेडियन सुनील पाल ने नाराजगी जताई है और मॉडल को लेकर काफी कुछ कहा है.
भड़का सुनील पाल का गुस्सा
कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा कि कोई भी सेलिब्रिटी हो या मॉडल हो, उनको अपनी इज्जत का ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि वह फैंस के रोल मॉडल होते हैं. कोई पुरुष हो या महिला हो ऐसी हरकतें समाज की दिशा भ्रमित करती है. लोगों को जागरूक रहना चाहिए, लोगों को एक सही नागरिक बनकर रहना चाहिए. आप जो टीवी और शोज में करते हो, वह एक एक्टर का कैरेक्टर होता है. अगर आप पर्दे के बाहर इस तरीके की चीज करते हो तो आपका कैरेक्टर खराब समझा जाएगा. मैं सभी कलाकारों से कहना चाहता हूं कि अपनी इमेज का जरूर ध्यान रखें, आपकी इमेज ही सभी की इमेज होती है.
कॉमेडियन ने आगे कहा कि अगर यह किसी तरीके का पब्लिसिटी स्टंट है तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि इससे समाज बिगड़ रहा है. मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि जितने भी बॉलीवुड मॉडल या सेलिब्रिटीज हैं, वह इस तरीके का पब्लिक सिटी स्टंट करते हैं तो उनकी इन हरकतों से समाज खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है. इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना चाहिए. बता दें बीते दिनों मॉडल निकिता रावल एक अवॉर्ड फंक्शन में गई थीं, जहां एक फैन ने सेल्फी लेने के बहाने उनको सरेआम किस किया. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, कुछ लोग इसको पब्लिसिटी का नाम भी दे रहे हैं. हालांकि अब इस बात को लेकर मॉडल की तरफ से कोई भी औपचारिक बयान नहीं आया है.
राखी सावंत को मीका सिंह की जबरन किस भी हुई थी वायरल
इस तरीके की हरकत पहली बार नहीं हुई है. पहले भी दर्शकों को एक्टर्स और मॉडलों के किस को लेकर मामले सामने आते रहे हैं. एक समय था जब राखी सावंत भी किस को लेकर सुर्खियों में रही थीं. बता दें राखी सावंत बॉलीवुड सिंगर में मीका सिंह की जन्मदिन पार्टी में गई थीं, पार्टी में एंजॉय करते दौरान राखी सावंत को मीका सिंह ने अचानक किस कर लिया था. यह वीडियो भी उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. बाद में राखी सावंत ने मीका के खिलाफ केस भी किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं