Salman Khan 7 Dogs Release Date in India: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. वर्ल्ड सिनेमा एक्टर जल्द ही इंटरनेशनल फिल्म में हैरतअंगेज स्टंट्स करते हुए नजर आने वाले है, जिसकी जानकारी खुद सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है.
भारत में 7 Dogs की रिलीज डेट हुई अनाउंस
दरअसल सलमान की ग्लोबल सिनेमा में तहलका मचाने के बाद भारत में मच-अवेटेड इंटरनेशनल एक्शन-थ्रिलर फिल्म '7 डॉग्स' (7 Dogs) की भारत में रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है.फिल्म पहले से ही अरब देशों में अपने जबरदस्त एक्शन और हैरतअंगेज स्टंट्स के जरिए तहलका मचा रही है. इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का खास कैमियो देखने को मिलेगा.

Sanjay Dutt in 7 dogs
Photo Credit: instagarm
10 अगस्त को सामने आया नया ट्रेलर
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म के नए ट्रेलर कट का लिंक शेयर किया है. इस ट्रेलर के आखिर में मिस्र के मुख्य कलाकारों करीम अब्देल अजीज और अहमद एज़ की हिंदी डबिंग आवाजें भी सुनाई देती हैं.
करीब $40 मिलियन बजट की है सलमान खान की 7 डॉग्स
GQ मिडिल ईस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 40 मिलियन (लगभग 330 करोड़ से अधिक) है, जो इसे अरब सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है. फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अल-हॉस्न बिग टाइम स्टूडियो में हुई है.

7 Dogs trailor
Photo Credit: instagarm
मशहूर डायरेक्टर आदिल अल अरबी ने बनाई है फिल्म
'7 डॉग्स' को इंटरनेशनल लेवल पर काफी बड़े पैमाने पर बनाया गया है. इस फिल्म का निर्देशन हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है, जो 'बैड बॉयज फॉर लाइफ, 'बैड बॉयज़: राइड ऑर डाई' और मार्वल की 'एमएस. मार्वल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मश्हूर हैं.
क्या है फिल्म 7 डॉग्स की कहानी
फिल्म की कहानी इंटरपोल एजेंट खालिद अल-अजाजी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो '7 डॉग्स' नाम के एक ग्लोबल अपराध सिंडिकेट के प्रमुख घाली अबू दाऊद को गिरफ्तार करता है. लेकिन एक साल बाद जब यह सिंडिकेट मिडिल ईस्ट में 'पिंक लेडी' नाम की एक जानलेवा नई ड्रग्स का कारोबार शुरू करता है, तो खालिद को उसी शख्स की मदद लेनी पड़ती है जो इस सिंडिकेट की अंदरूनी ढांचे को समझता है.
यह भी पढ़ें: OTT के बाद Mirzapur की थिएटर रिलीज पर गोलू की खुशी पहुंची सातवें आसमान पर, बोलीं- अब सिनेमाघरों में मचेगा गदर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं