विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2022

पुष्पा की श्रीवल्ली ने सलमान खान को नाचने पर किया मजबूर, 'सामी सामी' पर रश्मिका संग दिखा भाईजान का स्वैग

पुष्पा के जादू से सलमान खान भी अछूते नहीं रहे हैं. पुष्पा की श्रीवल्ली ने सलमान खान को सामी सामी गाने पर डांस करने के लिए मजबूर कर दिया.

पुष्पा की श्रीवल्ली ने सलमान खान को नाचने पर किया मजबूर, 'सामी सामी' पर रश्मिका संग दिखा भाईजान का स्वैग
सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने किया डांस
नई दिल्ली:

पुष्पा का जादू इस साल कुछ इस तरह सिर चढ़ा है कि दुनिया भर में धूम मचाकर रख दी. बॉलीवुड, खेल और राजनीति तक के दिग्गजों ने पुष्पा के फिल्म के सिग्नेचर स्टाइल और डायलॉग्स का जमकर इस्तेमाल किया है. अब पुष्पा की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना ने भाईजान सलमान खान के साथ जमकर डांस किया है. रश्मिका मंदाना मंच पर सलमान खान के साथ 'सामी सामी' गाने पर सिग्नेचर स्टेप करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है, और इसका दर्शकों को खूब प्यार भी मिल रहा है.

हाल ही में मुंबई में एक स्टाइलिश अवॉर्ड का प्रोग्राम हुआ था. जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी. इनमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना भी थे. जब स्टेज पर भाईजान और पुष्पा की श्रीवल्ली पहुंचे तो धमाल तो होना ही था. बस, जब श्रीवल्ली मंच पर आई तो भाईजान को भी अपने गाने 'सामी सामी' पर सिग्नेचर स्टेप करने के लिए मजबूर कर दिया. दोनों के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

रश्मिका मंदाना 'गुडबाय' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्में वह अमिताभ बच्चन और नीता गुप्ता के साथ हैं. रश्मिका मंदाना का डेब्यू फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म सात अक्तूबर को रिलीज हो रही है. वहीं भाईजान की अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' है. इसके अलावा वह टाइगर 3 भी लेकर आ रहे हैं.

VIDEO: आलिया भट्ट की गोद भराई: करण जौहर, श्वेता बच्चन और अन्य 'वास्तु' के बाहर कैमरे में हुईं कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Rashmika Mandanna, Saami Saami Song, Pushpa, Salman Khan Dance Video, Rashmika Mandanna Video, Salman Rashmika Dance Video, Viral Video, Salman Rashmika Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com