विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2019

पीएम मोदी और अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करना हार्ड कौर को पड़ा महंगा, Twitter ने उठाया ये कदम

रैपर हार्ड कौर (Hard Kaur) को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह (Amit Shah) पर अपमानजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है. ट्विटर ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया है.

Also Read in
पीएम मोदी और अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करना हार्ड कौर को पड़ा महंगा, Twitter ने उठाया ये कदम
हार्ड कौर (Hard Kaur) का ट्विटर एकाउंट हुआ सस्पेंड
  • हार्ड कौर का ट्विटर एकाउंट हुआ सस्पेंड
  • पीएम मोदी और अमित शाह पर की थी अपमानजनक टिप्पणी
  • ट्विटर ने उठाया बड़ा कदम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड रैपर और सिंगर हार्ड कौर (Hard Kaur) अपनी पोस्ट को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हालांकि इस बार हार्ड कौर का ट्विटर एकाउंट ही सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, हार्ड कौर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए वीडियो में हार्ड कौर पीएम मोदी और अमित शाह (Amit Shah) के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही थीं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब सिंगर ने नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहें हो.

इससे पहले भी हार्ड कौर ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के खिलाफ अपशब्द कहे थे, जिसके बाद उनके ऊपर वाराणसी के एक वकील ने राजद्रोह का केस दर्ज किया था. हार्ड कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा  124ए (राजद्रोह), 153ए, 500, 505 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था.

सिंगर और रैपर हार्ड कौर (Hard Kaur) के नाम से मशहूर तरन कौर ढिल्लों भारत में पैदा हुई थीं. जिसके बाद वे यूके चली गईं. सिंगर हार्ड कौर 'ग्लासी' और 'मूव यॉर बॉडी' गानों से बॉलीवुड में फेमस हुई थी. हार्ड कौर ने 'सिंह इज किंग' , 'बचना ए हसीनों' , 'किस्मत कनेक्शन' जैसी फिल्मों में भी सुपरहिट सॉन्ग गाए हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hard Kaur, Hard Kaur Twitter, Hard Kaur Twitter Suspended, Amit Shah, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com