विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2019

लाल रंग में रंगे रणवीर सिंह, तीन करोड़ रुपये की कार के साथ यूं दिखाया जलवा

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी नई रेड लैंबोर्गिनी कार की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, एक्टर ने हाल ही में नई रेड लैंबोर्गिनी कार खरीदी है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

लाल रंग में रंगे रणवीर सिंह, तीन करोड़ रुपये की कार के साथ यूं दिखाया जलवा
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने नई लैंबोर्गिनी कार से दिखाया जलवा
  • रणवीर सिंह ने नई कार के साथ दिखाया जलवा
  • लाल लैंबोर्गिनी कार के रंग में रंगे नजर आए एक्टर
  • रणवीर सिंह की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अंदाज से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. इन दिनों रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी नई रेड लैंबोर्गिनी कार की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, एक्टर ने हाल ही में नई रेड लैंबोर्गिनी कार खरीदी है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. अपनी नई कार को लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बीते दिन टेस्ट ड्राइव पर निकले थे, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा और खास बात तो यह है कि वह अपनी कार के रंग में ही रंगे हुए नजर आ रहे थे. टेस्ट ड्राइव के वक्त रणवीर सिंह ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी, तो वहीं रेड वेलवेट हैट उनकी कार से पूरी तरह मैच हो रही थी. 

अजय देवगन और काजोल ने इस होस्ट को जमकर मारे गुब्बारे तो तालियां बजाने लगी 'कपिल शर्मा की दादी'

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की इस शानदार कार की कीमत 3 करोड़ रुपये है. रणवीर सिंह को अभी इस कार के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं मिला है, लेकिन नई लैम्बोर्गिनी के साथ उनका यह जलवा देखने लायक था. बता दें कि रेड लैंबोर्गिनी के अलावा रणवीर सिंह का एक और लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लुक में एक्टर ने रेड हूडी पहनी थी. 

दो हफ्तो में करण देओल की फिल्म की ऐसी रही कमाई, जानें कुल कलेक्शन

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म '83' की तैयारी में लगे हुए हैं. उनकी यह फिल्म 1983 में भारत की वर्ल्डकप की जीत पर आधारित है. इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाएंगे. उनके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. खास बात तो यह है कि रियल लाइफ पति पत्नी फिल्म में भी पति पत्नी का ही किरदार निभाएंगे. इन सबसे इतर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली बॉय भी ऑस्कर के लिए चुनी गई है. 
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Ranveer Singh Photo, Ranveer Singh New Car, Ranveer Singh New Lamborgini Car, Ranveer Singh Car Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com