विज्ञापन

'अब होगा इनका शो बंद' कपिल शर्मा के शो के बाद रणवीर अल्लाहबादिया का लेटेस्ट पोस्ट वायरल

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन शो के लेटेस्ट एपिसोड में इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहली बार समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया साथ नजर आए. 

'अब होगा इनका शो बंद' कपिल शर्मा के शो के बाद रणवीर अल्लाहबादिया का लेटेस्ट पोस्ट वायरल
रणवीर अल्लाहबादिया ने कपिल शर्मा शो पर किया इंस्टाग्राम पोस्ट
नई दिल्ली:

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने शिरकत की, जो कि इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बाद पहला ऑनस्क्रीन रियूनियन था. वहीं शो में उन्होंने अपने शो की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर बात की. वहीं नेटफ्लिक्स पर शो के प्रीमियर के बाद रणवीर अलाहबादिया, जिन्हें बीयर बाइसेप्स के नाम से जाना जाता है. उन्होंने समय रैना और कपिल शर्मा के साथ तस्वीरें  शेयर की और उन्हें शो में बुलाने के लिए थैंक्यू कहा. लेकिन इस पोस्ट पर तस्वीरों से ज्यादा यूट्यूबर का कैप्शन चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने अपनी कॉन्ट्रोलर्सी पर मजेदार कमेंट किया. 

रणवीर अल्लाहबादिया ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

रणवीर अलाहबादिया ने कैप्शन में लिखा, अब होगा इनका शो बंद. पूरी गंभीरता से कहूं तो. यह पल मेरे दादाजी के लिए है, जिन्होंने अपने जीवन के आखिरी कुछ साल 'द कपिल शर्मा शो' देखते हुए बिताए थे. अगर आज वो यहां होते, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना न रहता! आप जहां भी हैं, दादाजी मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. हमें यहां बुलाने के लिए धन्यवाद कपिल शर्मा. इस पोस्ट पर फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- सायरा बानो इस एक्ट्रेस की खूबसूरती की आज भी हैं कायल, 1966 में हुई थी पहली मुलाकात, कहा- जब वह अंदर आईं

कपिल शर्मा के शो में रणवीर अलाहबादिया ने कही ये बात

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एपिसोड में रणवीर अलाहबादिया ने समय रैना की तारीफ करते हुए कहा, इसका बहुत साफ दिल है औऱ लोगों को यह जानना चाहिए. कपिल शर्मा ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा, “हां, अगर तुम किसी का शो बंद करवा दो और फिर भी वह तुम्हें जिंदा छोड़ दे तो उसका दिल जरूर साफ होगा.” कपिल शर्मा का यह कमेंट इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के बाद आया है. 

इंडियाज गॉट लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी

साल 2025 में इंडियाज गॉट लेटेंट को कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था, जिसका कारण रणवीर अलाहबादिया का एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर अश्लील कमेंट था. वहीं इसके कारण उन्हें लीगल एक्शन का सामना करना पड़ा और रणवीर के अलावा समय रैना, अपूर्व मखीजा और आशिष चंचलानी के खिलाफ कई केस किए गए. वहीं इस शो को भी यूट्यूब से हटा दिया गया. 

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने नए एक्टर के साथ काम करने से किया मना, एक्टर का दावा रात दो बजे आया फोन, कहा- मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samay Raina, Ranveer Allahbadia, Ranveer Allahbadia Instagram, Ranveer Allahbadia Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com