विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2019

रानू मंडल ने फिर गाया लता मंगेशकर का ये सुपरहिट सॉन्ग, सोशल मीडिया सेंसेशन का Video हुआ वायरल

रानू मंडल (Ranu Mondal) ने फिर गाया लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का सॉन्ग, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

रानू मंडल ने फिर गाया लता मंगेशकर का ये सुपरहिट सॉन्ग, सोशल मीडिया सेंसेशन का Video हुआ वायरल
रानू मंडल (Ranu Mondal) ने गाया लता मंगेशकर का सॉन्ग
  • रानू मंडल ने फिर गाया लता मंगेशकर का सॉन्ग
  • रियलिटी शो में गाया सुपरहिट सॉन्ग
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी रानू मंडल अब बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन पर भी अपनी बेहतरीन सिंगिंग से सबको हैरान कर रही हैं.  'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal)  अब धीरे-धीरे सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रही हैं. हाल ही में रानू मंडल का एक नया वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोशल मीडिया सेंसेशन लता मंगेश्कर का सुपरहिट सॉन्ग 'सत्यम शिवम सुंदरम (Satyam Shivam Sundaram)' गाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू मंडल स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रही हैं.

मलाइका अरोड़ा का यह Video देख आ जाएंगे चक्कर, श्वतेा बच्चन ने किया कमेंट

दरअसल, हाल ही में रानू मंडल (Ranu Mondal) बंगाली टेलीविजन शो 'कॉमेडी स्टार्स' पर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर लता मंगेशकर का सुपरहिट सॉन्ग गाया. रानू मंडल की आवाज सुनकर वहां मौजूद दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं. सब उनकी आवाज सुनकर हैरान रह गए. बता दें कि रानू मंडल (Ranu Mondal Video) अपने एक वीडियो के जरिए ही रातों-रात सुपरस्टार बनी थीं. उनका यह वीडियो राणाघाट रेलवे स्टेशन का था, जिसमें वह लता मंगेशकर का सॉन्ग 'एक प्यार का नगमा है' गाती दिखाई दे रही थीं. 

सारा अली खान और नेहा कक्कड़ की फोटो हुईं वायरल, भाइयों के साथ यूं दिखा क्यूट अंदाज

रानू मंडल (Ranu Mondal) की आवाज से प्रभावित होकर ही हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाना गाने का ऑफर दिया था. खास बात तो यह है रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ एक नहीं, बल्कि तीन-तीन गाने गाए हैं, जिसमें तेरी मेरी कहानी, आदत और आशिकी में तेरी शामिल है. हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के अलावा रानू की प्रसिद्धि देखकर खुद लता मंगेशकर ने भी उनकी तारीफ की थी. हालांकि, उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल के साथ बाकी सिंगरों के लिए भी कहा था कि नकल सफलता का टिकाऊ साधन नहीं है.

देखें Video:

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranu Mondal, Ranu Mandal, Ranu Mondal Video, Ranu Mondal New Video, Ranu Mondal Song Viral, Satyam Shivam Sundaram, Ranu Mondal Sings Lata Mangeshkar Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com