विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2019

रानू मंडल ने दिवाली के मौके पर फिर गाया बेहतरीन गाना, सोशल मीडिया सेंसेशन का Video हुआ वायरल

दिवाली के मौके पर रानू मंडल (Ranu Mondal) का नया गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है.

Also Read in
  • रानू मंडल का नया गाना हुआ वायरल
  • स्टेज पर दी लाइव परफॉर्मेंस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली रानू मंडल (Ranu Mondal) अब सफलताएं की ऊंचाइयों पर  हैं. उनके गाने 'तेरी मेरी कहानी (Teri Meri Kahani)' ने न केवल सोशल मीडिया पर सफलताएं बटोरीं, बल्कि लोगों का भी खूब दिल जीता. अब दिवाली के मौके पर रानू मंडल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सोशल मीडिया सेंसेशन शाहरुख खान की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का सुपरहिट सॉन्ग 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रानू मंडल स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रही हैं.

दिवाली पर इन बॉलीवुड स्टार्स ने TikTok पर मचाया धमाल, देखें 5 वायरल Video

दरअसल, हाल ही में रानू मंडल (Ranu Mondal) का बंगाली टेलीविजन शो 'कॉमेडी स्टार्स' पर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म का ये सॉन्ग गाया. रानू मंडल के इस गाने पर वहां मौजूद दर्शकों ने उनके लिए खूब तालियां भी बजाईं.  रानू मंडल का ये वीडियो डेलीहंट ऑफिशियल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. बता दें कि रानू मंडल (Ranu Mondal Video) अपने एक वीडियो के जरिए ही रातों-रात सुपरस्टार बनी थीं. उनका यह वीडियो राणाघाट रेलवे स्टेशन का था, जिसमें वह लता मंगेशकर का एक प्यार का नगमा है गाती दिखाई दे रही थीं. 

Viral Video:खचाखच भरे हॉल में इस बच्चे ने तबले और सुरों से बांधा समां, उस्ताद भी हुए हैरान, अमिताभ ने शेयर किया वीडियो


रानू मंडल (Ranu Mondal) की आवाज से प्रभावित होकर ही हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाना गाने का ऑफर दिया था. खास बात तो यह है रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ एक नहीं, बल्कि तीन-तीन गाने गाए हैं, जिसमें तेरी मेरी कहानी, आदत और आशिकी में तेरी शामिल है. हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के अलावा रानू की प्रसिद्धि देखकर खुद लता मंगेशकर ने भी उनकी तारीफ की थी. हालांकि, उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल के साथ बाकी सिंगरों के लिए भी कहा था कि नकल सफलता का टिकाऊ साधन नहीं है.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranu Mondal, Ranu Mandal, Ranu Mondal Video, Ranu Mondal New Video, Ranu Mondal Radha New Song Viral, Tujhe Dekha To Ye Jana Sanam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com