विज्ञापन

रानू मंडल ने गाया लता मंगेशकर का दर्द भरा गीत, आवाज सुन हुए इमोशनल लोग, बोले- 7 साल बाद फिर जीत लिया दिल

रान मंडल याद है आपको? सात साल पहले पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर गाना गाती रानू मंडल का वीडियो कभी इंटरनेट की सनसनी बन गया था. आज वह गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं. लेकिन हाल में उनके एक वीडियो ने फिर पुराने दिनों की याद ताजा कर दी.

रानू मंडल ने गाया लता मंगेशकर का दर्द भरा गीत, आवाज सुन हुए इमोशनल लोग, बोले- 7 साल बाद फिर जीत लिया दिल
रानू मंडल के गाने ने फिर जीता लोगों का दिल

रान मंडल याद है आपको? सोशल मीडिया ने कितने ही लोगों का करियर बना दिया. आज लोग व्लॉग्स बना कर या कंटेंट क्रिएशन के जरिए पैसे कमा रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे लोग भी सामने आते हैं जो आते ही सेंसेशन तो बन जाते हैं, लेकिन फिर जल्द ही इनका जादू धीमा भी पड़ जाता है. ऐसा ही एक नाम है रानू मंडल. 7 साल पहले पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर गाना गाती रानू मंडल का वीडियो  कभी इंटरनेट की सनसनी बन गया था. आज वह गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं. लेकिन हाल में उनके एक वीडियो ने फिर पुराने दिनों की याद ताजा कर दी.

रानू मंडल ने गाया लता मंगेशकर का गाना

वायरल हो रहे एक वीडियो में रानू मंडल (Ranu Mondal Video) लता मंगेशकर का ‘हमे और जीने की चाहत न होती, अगर तुम न होते' सॉन्ग गाती दिख रही हैं. वो गाने के चार लाइनें ही गाती हैं, लेकिन उनकी आवाज ऐसी है जो सीधे दिल में उतरती है. हाथों में चाय की प्याली लिए वह बिना किसी एफर्ट के बहुत ही सरलता से इस गाने को गाती है. बेहद मीठी उनकी आवाज सुन सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे है.

वायरल वीडियो पर कमेंट कर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, टैलेंट तो है इनमें. दूसरे ने लिखा, फिर से उन्हें सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है. वहीं एक यूजर ने लिखा, गाती तो बहुत अच्छा है, लेकिन उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें: लंदन से आई बॉलीवुड में छाई, सिर्फ 7 फिल्मों से बनाई पहचान, 27 मार्च को हुई हत्या, इस एक्ट्रेस का नाम बता सकेंगे आप?

2019 में चर्चा में आई थीं रानू मंडल

बता दें कि रानू मंडल 2019 में चर्चा में आई थीं, जब पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना "एक प्यार का नगमा है" गाते हुए उनका एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया था. सोशल मीडिया पर उनका गाने का वीडियो वायरल होने के बाद, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उन्हें एक बड़ा ब्रेक दिया था. हालांकि रानू की जिंदगी में ज्यादा बदलाव नहीं आया है. कुछ समय चकाचौंध देखने के बाद वह फिर गुमनामी में खो गईं और फिर वहीं लौट गईं जहां से वह आई थीं. 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranu Mondal, Ranu Mondal Video, Ranu Mondal Viral Video, Ranu Mondal News, Ranu Mondal Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com