विज्ञापन

रंजीत की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड की चकाचौंध से खुद को दूर रखती हैं अलोका बेदी

बॉलीवुड के खतरनाक विलेन रंजीत की पत्नी अलोका बेदी लाइमलाइट से दूर सादगी भरी जिंदगी जीती हैं. उन्होंने रंजीत के करियर के उतार-चढ़ाव में हमेशा उनका साथ दिया और परिवार को मजबूती से संभाला. उनकी कहानी ग्लैमर नहीं, बल्कि मजबूत रिश्तों की मिसाल है.

रंजीत की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड की चकाचौंध से खुद को दूर रखती हैं अलोका बेदी
विलेन रंजीत की रियल लाइफ हीरो हैं अलोका बेदी

बॉलीवुड में जहां सितारों की चमक-दमक और ग्लैमर भरी जिंदगी सुर्खियों में रहती है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस चकाचौंध से दूर रहकर एक सिंपल और बैलेंस्ट लाइफ जीते हैं. ऐसे ही नामों में शामिल हैं दिग्गज खलनायक रंजीत की पत्नी अलोका बेदी. रंजीत ने पर्दे पर भले ही डार्क और निगेटिव किरदार निभाए हों. लेकिन उनकी असल जिंदगी में अलोका ने हमेशा एक सपोर्टिव और लविंग वाइफ की भूमिका निभाई है. उनकी कहानी फिल्मी नहीं, बल्कि सादगी, डेडिकेशन और परिवार के प्रति हमेशा रिस्पॉन्सिबल बने रहने की मिसाल है.

ये भी पढ़ें: तीन साल से नहीं की एक भी फिल्म फिर भी 29 लाख रुपये महीना छाप रही हैं नेहा शर्मा, सोशल मीडिया पर इस तरह कर रही कमाई

अलोका बेदी का जीवन हमेशा से सिंपल और प्राइवेट रहा है. उन्होंने कभी भी बॉलीवुड की चकाचौंध में आने की कोशिश नहीं की और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने 70 और 80 के दशक के मशहूर विलेन रंजीत से शादी की. उस दौर में रंजीत इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे. लेकिन अलोका ने बॉलीवुड की चकाचौंध में गुम होने की बजाए हमेशा परिवार को प्रायोरिटी दी.

Latest and Breaking News on NDTV

जब रंजीत अपने करियर की पीक पर थे और लगातार काम में बिजी रहते थे. तब अलोका ने घर और परिवार की जिम्मेदारी पूरी मजबूती से संभाली.

Latest and Breaking News on NDTV

अलोका और रंजीत की एक बेटी है, जिसका नाम दिव्यांका बेदी है. बेटी की परवरिश में अलोका ने बेहद अहम भूमिका निभाई और उसे अच्छे संस्कार दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

रंजीत ने कई इंटरव्यू में ये एक्सेप्ट किया है कि उनके करियर के हर उतार-चढ़ाव में अलोका हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

रंजीत के खलनायकी के किरदारों की वजह से शुरुआत में परिवार को कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा. लेकिन अलोका हमेशा ही समझदारी से हालात को संभालती रहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

रंजीत का जन्म पंजाब के जंदियाला गुरु में हुआ था और अलोका भी पंजाबी संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई हैं. जिससे उनके परिवार में पारंपरिक मूल्यों की झलक मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

उनकी शादी कई दशकों से मजबूत बनी हुई है. जो बॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री में किसी मिसाल से कम नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

अलोका बेदी को खाना बनाना बहुत पसंद है. रंजीत कई बार इंटरव्यूज में ये बताते रहे हैं कि अलोका घर पर अक्सर टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज तैयार करती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

भले ही अलोका बेदी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया से दूर रहती हों, लेकिन उनकी सादगी और समर्पण उन्हें खास बनाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com