सुपरस्टार रंजीत बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने विलेन के किरदार में फैंस के बीच अलग पहचान बनाई. वहीं 200 से अधिक फिल्मों में काम करने के बाद वह बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए. लेकिन हाल ही में एक एक्ट्रेस ने उनके बुरे बर्ताव को लेकर बात की और उनके साथ अपने बुरे एक्सपीरियंस को शेयर किया. हम बात कर रहे हैं कहानी घर घर की और खिचड़ी जैसे शोज में नजर आ चुकी 47 साल की एक्ट्रेस टीना पारेख की, जिन्होंने हाल ही में अपने करियर के बुरे एक्सपीरियंस के बारे में बताया और कहा कि दिग्गज एक्टर रंजीत के बिहेवियर ने उन्हें बहुत ठेस पहुंचाई.
रंजीत के साथ था बुरा एक्सपीरियंस
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में टीना पारेख ने कहा, “'डॉलर बहू' में एक एक्टर के साथ मेरा एक्सपीरियंस बहुत खराब रहा था और वो थे सीनियर एक्टर रंजीत. जब शूटिंग नहीं हो रही होती थी तो मैं बैठकर उन्हें देखा करती थी. उन्हें देखकर मैं नर्वस हो जाती थी क्योंकि वह बहुत बड़े स्टार थे. मैंने उन्हें बचपन से देखा था. मैं एक्साइटेड भी थी क्योंकि उनके साथ मेरे दो सीन थे. मुझे याद है उन्होंने कहा, ‘अपना समय बर्बाद मत करो. तुम कहां से आए हो? जाओ.' वह चले गए, अपनी लाइन ली और वापस आए. मेरा दिल टूट गया क्योंकि मुझे लगा कि वह इतने जाने-माने और सीनियर एक्टर हैं. कोई आपसे ऐसे कैसे बात कर सकता है? मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हुई और मेरा हौसला टूट गया.”
"I was Humiliated and Demoralized."
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) June 11, 2026
TV actress Tina Parekh recalls an unpleasant experience with Veteran Actor Ranjeet on the sets of Dollar Bahu,
Saying his harsh words left her heartbroken and taught her an important lesson about humility. 👇 pic.twitter.com/bzPv3cPe82
टीना पारेख को मिली सीख
टीना ने बताया कि इससे उन्हें सबक मिला. उन्होंने कहा, कभी कभी कुछ बुरा होता है अच्छे के लिए. इसने मुझे सिखाया कि अगर मैं एक स्टार बनती हूं तो मुझे एक विनम्र और अच्छा इंसान बनूं. इसने मुझे सिखाया कि कभी भी वैसा इंसान नहीं बनना है.” इस इंटरव्यू का वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, “जिंदगी का हर एक्सपीरियंस आपको कुछ सिखाता है और आगे बढ़ने में मदद करता है. मैं इन सीखों के लिए शुक्रगुजार हूं और आम तौर पर मैं कभी भी किसी के लिए मन में कोई बुरी भावना नहीं रखती.”
टीना पारेख के बारे में
टीना पारेख टीवी की दुनिया में जाना माना नाम रही हैं, जिन्होंने कहानी घर घर की सीरियल में श्रुति ओम अग्रवाल, कसौटी जिंदगी में मुक्ति देशमुख और खिचड़ी और इंस्टेंट खिचड़ी में मेलिसा का किरदार निभाया. इसके अलावा वह कभी कभी प्यार कभी कभी यार और कहानी तेरी मेरी में नजर आ चुकी हैं. हालांकि अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं.
रंजीत के बारे में
रंजीत के बारे में 83 वर्षीय रंजीत बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और फिल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों काम किया. इसके अलावा टीवी शो ऐसा देश है मेरा में भी वह नजर आ चुके हैं. उन्होंने 1970 में सावन भादों से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वह दोस्त और दुश्मन, परछाइयां, भाई हो तो ऐसा, डाकू मंगल सिंह, रामपुर का लक्ष्मण पीटर, विक्टोरिया नं॰ 203, गद्दार बाबू, मन जीते जग जीत और कीमत जैसी फिल्मों में नजर आए. वह आखिरी बार हाउसफुल 5 में नजर आए थे.
ये भी पढ़ें- 2 घंटे 8 मिनट की मूवी बनीं नेटफ्लिक्स पर नंबर वन, प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन, कहा- समझदारी से बनाई गई फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं