एक्टर और फिल्म निर्माता रणदीप हुड्डा 49 साल की उम्र में पिछले महीने पिता बने हैं. वहीं उन्होंने और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी नवजात बेटी के एक महीने पूरे होने के मौके पर एक प्यारी सी खुशखबरी साझा की है. गर्वित माता-पिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी का नाम बताया और इस खास पल को प्यार और कृतज्ञता के साथ मनाया. दोनों ने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका' रखा है. फैंस इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते पोस्ट वायरल हो रहा है.
न्योमिका का क्या है अर्थ
न्योमिका का बहुत सुंदर अर्थ है. इस नाम का मतलब है ईश्वरीय कृपा, आज़ादी और आसमान की तरह असीम होना. इस नाम को और भी खास बनाता है कि इसे रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने बड़े प्यार से चुना है, जिससे यह एक भावनात्मक पारिवारिक जुड़ाव बन गया है.
ये भी पढे़ं- वॉन्टेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया की 4 लेटेस्ट फोटो, मना रही हैं 40वां जन्मदिन, शादी के लिए अपनाया इस्लाम
रणदीप हुड्डा ने कही ये बात
अपनी खुशी साझा करते हुए रणदीप और लिन ने कहा, “अपनी बेटी का नाम रखना हमारे लिए बेहद खास और भावुक पल रहा. ‘न्योमिका' नाम हमें पहली बार सुनते ही सही लगा. यह एक महीना हमारी ज़िंदगी को खूबसूरत तरीके से बदल देने वाला रहा है और हम माता-पिता बनने के इस नए सफर के हर पल को पूरी तरह जी रहे हैं.”
गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा जाट, हाईवे, जिस्म 2, सरबजीत, लाल रंग और किक जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. वहीं उन्होंने 2023 में मॉडल और एक्ट्रेस लिन लैशराम से शादी की है. कपल की बेटी का जन्म पिछले महीने हुआ है.
ये भी पढे़ं- राजपाल यादव कैसे इंसान हैं? भूत बंगला की रिलीज से पहले परेश रावल ने किया खुलासा, बोले- कभी हालात ऐसे हो जाते ह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं