Entertainment News: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटिड फिल्म'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स'26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की एकडवांस बुकिंग ने अब के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है, जिसके कारण यह फिल्म रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार नए रिकॉर्ड छू रहे हैं. लेकिन अब इस फिल्म को एक ऐसा प्रशंसक मिल गया है, जिसकी तारीफ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
पहले दिन टॉक्सिक की टिकट की बुक
दरअसल,'पठान','वॉर' और'बैंग बैंग' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर टॉकक्सिक को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है.उन्होंने अपने अधिकारिक X अकाउंट पर बताया कि उन्होंने 'टॉक्सिक' के पहले दिन का टिकट बुक कर लिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने यश की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ऐसा सुपरस्टार बताया, जिसने इंडियन सिनेमा की पारंपरिक छवि को बदलकर रख दिया है.
Booked tickets for FD for #TOXIC. Going into a theatre not knowing what to expect. This feeling is so good!! YASH is that superstar - so exciting and so unpredictable! He's broken the mould. Everything about the film is looking fantastic and dynamic! My best to the whole team!!
— Siddharth Anand (@justSidAnand) August 24, 2026
साउथ सुपस्टार यश को बताया अनप्रिडिक्टेबल
सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने'टॉक्सिक' के फर्स्ट डे शो की टिकट बुक कर ली है और वह भी बिना किसी उम्मीद के थिएटर जाकर फिल्म देखने के लिए बेहद खुश हैं. यह एक बहुत अच्छा एहसास है, इतना ही नहीं, उन्होंने टॉक्सिक के हीरो यश की तारीफों के पुल बांधते दिखे. उन्होंने कहा कि यश ऐसे सुपरस्टार हैं जो हमेशा दर्शकों को चौंकाते हैं और उनके काम में एक अलग तरह की ऊर्जा दिखाई देती है.
यहां देखें मूवी का ट्रेलर
आपके लिए और भी
बिग बॉस 20 में सलमान खान होंगे मेहरबान, नए सीजन में कंटेस्टेंट नहीं इन्हें मिलेगा खास वरदान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं