'रामायण' के एक्टर सुनील लहरी ने 'जेन Z' और 'जेन अल्फा' जैसे शब्दों पर अपनी हालिया टिप्पणी से बहस छेड़ दी है. उनका तर्क है कि युवा पीढ़ी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल उन्हें उनकी जड़ों और संस्कृति से दूर कर सकता है. उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि भारत को ऐसी शब्दों के इस्तेमाल पर विचार करना चाहिए जो उसकी अपनी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती हो. सुनील ने 'X' (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स से बात करते हुए हिंदी में कहा, "ये 'जेन Z' और 'जेन अल्फा' जैसे शब्द क्या हैं, जिनका इस्तेमाल हम युवा पीढ़ी को संबोधित करने के लिए कर रहे हैं? यह हमारी संस्कृति नहीं है. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हमारे बच्चों को हमारी संस्कृति से दूर कर देगा."
उन्होंने आगे कहा, "हमें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने की जरूरत है जो नई पीढ़ी को हमारी जड़ों के करीब लाएं ताकि हम उन्हें अपनी संस्कृति से परिचित करा सकें. कहा जाता है कि भारत सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है." सुनील लहरी ने अपने फॉलोअर्स के सामने यह सवाल भी रखा कि आधुनिक शिक्षा और पारंपरिक मूल्य एक साथ कैसे चल सकते हैं. अपना नजरिया रखते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि गुरुकुल प्रणाली की कुछ चीजों को शामिल करने से बच्चों में सम्मान और अनुशासन जैसे मूल्यों को विकसित करने में मदद मिल सकती है.
जेन-जी, जेन अल्फा जैसे शब्द हमारी संस्कृति नहीं है उचित शब्दों का चयन ही आधुनिकता है हमारे भारतीय संस्कारों को बचाने के लिए गुरुकुल पद्धति पथक्रम जरूरी है
— Sunil lahri (@LahriSunil) August 13, 2026
Words like Gen-ji,Gen Alpha r not our culture. Selection of proper words is modernity. Gurukul style education is necessary.. pic.twitter.com/5OIZCbF6Ag
एक्टर की इस पोस्ट ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी. कुछ यूजर्स उनकी बातों से सहमत दिखे, जबकि दूसरों ने सवाल उठाया कि उन्हें 'जेन Z' और 'जेन अल्फा' जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति क्यों है.
कौन हैं सुनील लहरी?
सुनील लहरी रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के साथ लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ ये शो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान टीवी पर दोबारा दिखाया गया, जिससे यह मशहूर सीरियल नई पीढ़ी तक पहुंचा और साथ ही उन लोगों में पुरानी यादें भी ताजा हुईं जिन्होंने इसे देखते हुए अपना बचपन बिताया था.
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल होगा ट्रिपल! रवि किशन बोले- 4 सितंबर को पूरा देश पागल हो जाएगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं