नितेश तिवारी की आने वाली फ़िल्म 'रामायण' को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है. हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों जैसा बड़ा पैमाना रखने वाली 'रामायण' को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल में ही रिलीज हुआ जिसे देखने के बाद दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. अब मेकर्स ने फिल्म का 3D ट्रेलर रिलीज किया है. इसे फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है.
ए आर रहमान ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘राम और रावण की सदाबहार कहानी, अब 3D में. हमारा सच. हमारा इतिहास. हमारी रामायण. Apple Vision Pro के लिए ARR Immersive ऐप पर रामायण 3D का ट्रेलर देखें. यह एक ऐसी शानदार प्रस्तुति है, जैसी किसी भारतीय फिल्म के लिए पहले कभी नहीं की गई. बेहतर गहराई, बारीकियों और जीवंत अनुभव के साथ इस इस महाकाव्य का आनंद लें.'
ट्रेलर में कई और किरदारों को भी दिखाया गया है. हालांकि, जो किरदार सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, वह है रावण, जिसे यश ने निभाया है. ट्रेलर की शुरुआत यश के किरदार से होती है. रावण के किरदार को जिस भव्य तरीके से दिखाया गया है वो सच में कमाल का है. यश की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है. वहीं श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर काफी अच्छे लग रहे हैं.
नहीं नजर आए सनी देओल
यश के अलावा, साई पल्लवी भी शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं. इसके अलावा लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय भी ट्रेलर में नजर आ रहे हैं. हालांकि हैरानी की बात है कि चार मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर में हनुमान जी का किरदार निभा रहे सनी देओल को नहीं दिखाया गया है.
'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं. इसे 'दंगल' (2016) फेम नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसका संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है. यह दो भागों वाली कहानी है, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा. वहीं, दूसरा भाग दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं