विज्ञापन

90s का बॉडी बिल्डिंग क्रेज संजय दत्त ने किया शुरू, सलमान खान ने लगाई आग

90 के दशक में बॉलीवुड में फिटनेस का नया दौर शुरू हुआ, जिसमें संजय दत्त के रफ-टफ मस्कुलर लुक ने हीरो की परिभाषा बदल दी. इसके बाद सलमान खान ने शर्टलेस अवतार और ट्रांसफॉर्मेशन से इस क्रेज को पूरे देश में फैला दिया,जिससे जिम कल्चर आम युवाओं तक पहुंच गया.

90s का बॉडी बिल्डिंग क्रेज संजय दत्त ने किया शुरू, सलमान खान ने लगाई आग
90s का बॉडी बिल्डिंग क्रेज संजय दत्त ने किया शुरू

90 के दशक का बॉलीवुड पर्दे पर रोमांस से भरपूर था. एक्शन फिल्मों की भी भरमार थी. लेकिन एक बात तकरीबन सारे हीरोज में कॉमन थी. वो फिट थे, एक्सप्रेशन देने में भी माहिर थे और एक्टिंग में जबरदस्त थे. लेकिन किसी का फोकस बॉडी बनाने पर नहीं था. उस दौर में एक हीरो ऐसा आया जिसने एक्टिंग के साथ साथ डोले-शोले बनाने पर भी ध्यान दिया. यहीं से शुरू हुआ एक ऐसा ट्रेंड जिसने पूरी इंडस्ट्री का लुक बदल दिया और पर्दे पर बढ़ गया मस्कुलर बॉडी और फिट हीरो का क्रेज. संजय दत्त ने अपने भारी भरकम, रफ टफ अवतार से इस बदलाव की शुरुआत की. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने हीरो को माचो लुक के साथ परफेक्ट लुक भी दिया. फिर सलमान खान ने इस आग में घी डाल दिया और अपने शर्टलेस लुक से ऐसा तूफान लाया कि अधिकांश युवा उनकी तरह फिट दिखने के लिए बॉडी बिल्डिंग करने लगे.

ये भी पढ़ें: जिसे बिग बॉस से निकला वो कंटेस्टेंट अब सलमान खान को बोल रहा है 'पापा', भाईजान के लिए करना चाहता है कुछ भी

Who was the most responsible for the bodybuilding trend in Bollywood?
by u/user in BollyBlindsNGossip

खलनायक लुक से शुरू हुआ नया हीरो ट्रेंड

90 के दशक में संजय दत्त का अंदाज बिल्कुल अलग था. लंबा कद, चौड़ी छाती और एक खतरनाक सा रफ लुक. खलनायक और वास्तव जैसी फिल्मों में उनका शरीर सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि एक पावर स्टेटमेंट बन गया. उस दौर में जब ज्यादातर हीरो सॉफ्ट और रोमांटिक इमेज में थे. संजय दत्त ने स्क्रीन पर डर और ताकत दोनों का कॉम्बिनेशन दिखाया. इंडस्ट्री के अंदर भी चर्चा शुरू हो गई कि अब हीरो वही बनेगा जो सिर्फ एक्टिंग नहीं. बल्कि बॉडी से भी इम्पैक्ट छोड़े. यही से बॉलीवुड में मस्कुलर हीरो का बीज पड़ गया.

शर्ट उतरी और क्रेज पूरी इंडस्ट्री में फैल गया

अगर संजय दत्त ने शुरुआत की थी, तो सलमान खान ने उसे वायरल बना दिया. 90 के अंत में सलमान का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैन्स हैरान रह गए. प्यार किया तो डरना क्या से लेकर उसके बाद की फिल्मों में उनके शर्टलेस सीन ने थिएटर में सीटियां बजवानी शुरू कर दीं. सलमान खान की बॉडी सिर्फ स्क्रीन का हिस्सा नहीं रही, बल्कि युवाओं के लिए फिटनेस और डेशिंग दिखने का गोल बन गई. जिम कल्चर छोटे शहरों तक पहुंच गया और फिटनेस एक फैशन बन गया. उनकी पर्सनैलिटी ने साबित कर दिया कि बॉलीवुड में अब हीरो सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि बॉडी से भी राज करेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Salman Khan, Sunil Shetty, Sunny Deol, Sanjay Dutt Shirtless Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com