रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है. सिर्फ लीड एक्टर्स ही क्यों फिल्म में बतौर साइड एक्ट्रेस नजर आईं तृप्ति डिमरी भी लाइमलाइट बटोर रही हैं. एनिमल मूवी ने कलेक्शन में कमाल न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया बल्कि दुनियाभर में रणबीर कपूर का एनिमल अवतार तारीफें बटोर रहा है. इस फिल्म में आलीशान महलनुमा घर भी दिखाया गया है. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि ये आलीशान घर किसी और का नहीं बल्कि रणबीर कपूर की चचेरी बहन का है. जहां और भी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है.
इस महल में शूट हुई फिल्म
एनिमल मूवी देख चुके हैं तो ये आलीशान महलनुमा घर आपको याद ही होगा. जहां एनिमल बने रणबीर कपूर अपने फिल्मी रिश्तेदारों के साथ बार बार नजर आते हैं. शानो शौकत से भरपूर इस घर को देखकर आपने जरूर सोचा होगा कि ये घर आखिर किसका है. तो आप को बता दें कि जिस घर में ये शूटिंग हुई है वो घर रणबीर कपूर की चचेरी बहन यानी कि करीना कपूर का ससुराल है. ये पटौदी पैलेस है जो सैफ अली खान के पुरखों की जायदाद का हिस्सा है. इस बेहद आलीशान पटौदी पैलेस में कई खासियतें हैं जो फिल्म मेकर्स को अट्रैक्ट करती हैं. जिसकी चलते यहां और भी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है.
-
टाटा संस विवाद के बीच RBI गवर्नर का बड़ा बयान, अपर-लेयर कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Ranbir Kapoor's house in Animal is actually Saif Ali Khan's Pataudi Palace
byu/Relative_Recording47 inBollyBlindsNGossip
800 करोड़ का महल
जिस पटौदी पैलेस में एनिमल मूवी शूट हुई है उसकी कीमत 8 सौ करोड़ रु. के आस पास बताई जाती है. ये पैलेस गुरुग्राम से 26 किमी दूर है. जिसकी झलक अक्सर सैफ अली खान और करीना कपूर की फैमिली फोटोज में नजर भी आती है. एनिमल मूवी से पहले भी इस पैलेस में कई फिल्में शूट हो चुकी हैं. इंडो इस्लामिक वास्तु शैली पर बने महल में मेरे ब्रदर की दुल्हन, वीर जारा, मंगल पांडे और तांडव जैसी सीरीज शूट हो चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं