विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2022

मोक्ष की नगरी बनारस की खूबसूरत झलक दिखेगी आलिया-रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के इस गाने में, पूरे शहर भर में किया गया है शूट

ब्रह्मास्त्र टीम ने केसरिया का एक डांस वीडियो जारी किया है, जिसे करण जौहर के कहे जाने पर फिल्म से हटा दिया गया था. ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा एक रोमांटिक ट्रैक है जो पूरे वाराणसी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है.

मोक्ष की नगरी बनारस की खूबसूरत झलक दिखेगी आलिया-रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के इस गाने में, पूरे शहर भर में किया गया है शूट
मोक्ष की नगरी बनारस की खूबसूरत झलक दिखेगी आलिया-रणबीर के इस गाने में
नई दिल्ली:

ब्रह्मास्त्र टीम ने केसरिया का एक डांस वीडियो जारी किया है, जिसे करण जौहर के कहे जाने पर फिल्म से हटा दिया गया था. ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा एक रोमांटिक ट्रैक है जो पूरे वाराणसी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है. इसे अयान मुखर्जी ने 'डांसियर और ग्रोवियर' के रूप में डब किया था. इस गाने में रणबीर कपूर यानी शिवा आलिया भट्ट यानी ईशा को अपने डांस मूव्स से इंप्रेस करते दिख रहे हैं. 

गाने में नवरात्रि को भी दिखाया गया है. गाने में कुछ रोमांटिक पल भी शामिल हैं. गाने के एक सीक्वेंस में ईशा शिव को घूंसा मारती है क्योंकि वह एक स्टेप करते हुए अपनी शर्ट उतारने की कोशिश करते हैं. ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी और सह-निर्माता करण जौहर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने बाद में गाने को फिर से शूट किया और फिर से रिकॉर्ड किया था. करण ने शेयर किया "केसरिया को दूसरे तरीके से शूट किया गया था. 

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी नजर आए. फिल्म  9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 2025 में रिलीज़ होने की उम्मीद है.

VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kesariya Dance Mix, Kesariya Dance Mix Video, Alia Bhatt Ranbir Kapoor Dance, Alia Bhatt Ranbir Kapoor Film Brahmastra, Brahmastra Film, Kesariya Viral Video, Kesariya New Version, Kesariya Song, Kesariya Video, Bollywood News In Hindi, Google Samachar In Hindi, Bollywood News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com