विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2024

राणा नायडू 2 को लेकर आ गया ये बड़ा अपडेट, होली पर फैंस को मिलेगा तोहफा

Rana Naidu 2: राणा नायडू टॉलीवुड के स्टार अभिनेता वेंकटेश की पहली वेब सीरीज है, जिसमें उनके भतीजे राणा दग्गुबाती भी हैं. पिछले साल मार्च में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने पर वेब सीरीज ने काफी ध्यान आकर्षित किया.

राणा नायडू 2 को लेकर आ गया ये बड़ा अपडेट, होली पर फैंस को मिलेगा तोहफा
राणा नायडू 2 को लेकर आ गया ये बड़ा अपडेट
नई दिल्ली:

Rana Naidu 2: राणा नायडू टॉलीवुड के स्टार अभिनेता वेंकटेश की पहली वेब सीरीज है, जिसमें उनके भतीजे राणा दग्गुबाती भी हैं. पिछले साल मार्च में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने पर वेब सीरीज ने काफी ध्यान आकर्षित किया. राणा नायडू की शानदार सफलता को देखते हुए पिछले साल की नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि इस वेब सीरीज का सीजन 2 जल्द ही आएगा. अब राणा नायडू 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ सकती है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राणा नायडू सीजन 2 की शूटिंग 25 मार्च, 2024 यानी होली को शुरू होने वाली है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी. बताया जा रहा है कि सुपर्ण वर्मा और करण अंशुमान द्वारा निर्देशित राणा नायडू 2 में कुछ नए चेहरों के साथ सीजन 1 के कई किरदारों की वापसी होगी. गौरतलब है कि वेब सीरीज राणा नायडू अमेरिकी टीवी सीरीज रे डोनोवन का भारतीय रूपांतरण है. इस वेब सीरीज में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, सुरवीन चावला, प्रिया बनर्जी, फ्लोरा सैनी, आशिष विद्यार्थी सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे. 

नेटफ्लिक्स पर आई राणा नायडू ड्रामा वेबसीरीज भी लोगों को काफी पसंद आई है. नेटफ्लिक्स ने बताया कि इस वेब सीरीज को अभी तक 4.30 करोड़ घंटों से ज्यादा देखा गया है. दावा है कि यह हाई ऑक्टेन एक्शन वेब सीरीज है. यह कहानी राणा नायडू की है, जो अपने पारिवारिक रहस्यों और व्यक्तिगत झगड़ों से जूझ रहा है. राणा दुनिया की समस्याओं का समाधान करता है लेकिन वो मानता है कि एक समस्या है, जिसे वो नहीं सुलझा पा रहा है, वो उसकी अपनी समस्या है. इस वेब सीरीज को imdb पर 7 की रेटिंग मिली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rana Naidu, Rana Naidu Season 2, Rana Naidu 2, Web Series Rana Naidu, Rana Naidu 2 Shooting, Netflix Web Series Rana Naidu, Netflix Rana Naidu, Rana Naidu News, Rana Daggubati Rana Naidu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com