विज्ञापन

कौन है 4000 करोड़ की रामायण में रावण का नाना, बना असुरों का राजा, 4 घंटे तक होता था मेकअप, कहा- मेरे किरदार से पूरी रामायण शुरू होती 

रामायण में राजा माली का किरदार एक्टर चेतन हंसराज ने निभाया है, जिन्होंने अपनी कास्टिंग से लेकर शूट किए सीन के बारे में बताया.  

कौन है 4000 करोड़ की रामायण में रावण का नाना, बना असुरों का राजा, 4 घंटे तक होता था मेकअप, कहा- मेरे किरदार से पूरी रामायण शुरू होती 
रामायण के राजा माली बने चेतन हंसराज, बताया कैसे मेकअप में लगे 4 घंटे
NDTV

4000 करोड़ के महंगे बजट में बनी नितेश तिवारी की फिल्म रामायण 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को जनता का बहुत प्यार मिल रहा है. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब दर्शकों को रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई दिए हैं. वहीं माता सीता के किरदार में साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर आई. इसके अलावा लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे दिखाई दिए. वैसे तो इस फिल्म की कास्ट भारी भरकम है. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स इस फिल्म में नजर आए हैं. वहीं दूसरी तरफ टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा चेतन हंसराज ने भी रामायण में महाराज माली किरदार निभाया है. एक्टर के किरदार को भी काफी प्रशंसा मिल रही है. हाल ही में चेतन ने एनडीटीवी से बात करते हुए फिल्म के और अपने किरदार के बारे में काफी कुछ बताया.

चेतन हंसराज बने रामायण के राजा माली  

अपने किरदार को लेकर चेतन हंसराज ने कहा कि फिल्म में मेरा राजा माली का किरदार है, शुरुआत में ही मेरा किरदार फिल्म में आता है. राजा माली रावण का नाना है जो की असुरों के राजा थे. उनका किरदार ऐसा है कि वह शुरुआत में सारे देवताओं को हरा देते हैं.  फिर राजा इंद्र आकर राजा माली को हराते हैं और अपने नाना का बदला लेने के लिए रावण आता है. फिल्म में मेरा बहुत इंपॉर्टेंट कैरेक्टर था. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- He Chhathi Maiya Hamar Mansa Puraiha 2: छठ पूजा पर आई विक्रांत सिंह राजपूत- मणि भट्टाचार्य की ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2'

नितेश तिवारी ने क्या कहा 

आगे उन्होंने कहा- जब मुझे यह किरदार मिला था,  नितेश तिवारी ने कहा कि यह किरदार छोटा है, लेकिन इस किरदार की महत्वता बहुत है. इसलिए मुझे राजा माली के किरदार में अपना पूरा एफर्ट देना था. क्योंकि मेरे किरदार से पूरी रामायण शुरू होती है. फिल्म में अपने लुक को लेकर एक्टर ने कहा कि मुझे 2 घंटे के आसपास मेकअप करने में लगते थे और 1 घंटे के आसपास मेकअप उतारने में लगते थे. हमने शूटिंग से पहले काफी बार मेकअप पर काम किया. क्योंकि हम अच्छा लुक चाहते थे. काफी लोग शर्मा जाते हैं कि लोग मुझे फिल्म में पहचान नहीं पाएंगे. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्मों में आपका मेकअप से लोग आपको पहचाना नहीं चाहिए, जैसा मेरे किरदार में लोगों को चेतन हंसराज दिखाई नहीं दे रहा था, सिर्फ राजा माली दिखाई दे रहा था.

कैसे हुई फिल्म की शूटिंग

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म में मेरे इंद्र के साथ जो युद्ध के सीन है, वो ब्लू स्क्रीन पर शूट हुए हैं. क्योंकि हम रियल लोकेशन पर नहीं जा सकते थे. क्योंकि हम ग्लेशियर पर शूट नहीं कर सकते थे. इसके अलावा ऐसे आर्टिफिशियल क्रिएचर्स बनाए थे, जिस पर मैं बैठा हुआ दिखाई दिया हूं. हॉलीवुड से काफी लोग आए थे. मैंने उनसे पूछा कि जो यहां हो रहा है, वह हॉलीवुड में होता है? तब उनका जवाब आया कि नहीं हॉलीवुड में ऐसा नहीं होता जैसा आप यहां कर रहे हैं. मैं 5 साल की उम्र से एक्टिंग कर रहा हूं. 

आगे उन्होंने कहा, मैंने रामायण में जो 15 दिन शूट किए हैं, वो मेरे जीवन के यादगार पल हैं. जब इंडिया और हॉलीवुड के बेस्ट लोग मिलते हैं तब रामायण बनी. अपनी कास्टिंग को लेकर एक्टर ने कहा कि इस फिल्म में बहुत ही बारीकी से कास्टिंग हुई है और डायरेक्टर ने भी बहुत समय लिया है. राजा माली के लिए मेरा ऑडिशन हुआ, मेरा लुक टेस्ट हुआ. हर किरदार को बहुत ही जांच कर लिया है. क्योंकि यह रामायण है, कोई नार्मल फिल्म नहीं है.

ये भी पढ़ें- रामायण के भरत थे रणबीर कपूर के स्कूल में जूनियर, पापा ने निभाया था नीतू सिंह के भाई का रोल, कहा- क्या इत्तेफाक है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ravana Nana, Chetan Hansraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com