विज्ञापन

Ramayana Advance Booking: भारत से ज्यादा विदेशों में बज रहा है 4000 करोड़ की रामायण का ढंका, 7 दिन पहले ही बिके करोड़ों के टिकट

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने के बाद एक दिलचस्प बात देखने को मिली है.

Ramayana Advance Booking: भारत से ज्यादा विदेशों में बज रहा है 4000 करोड़ की रामायण का ढंका, 7 दिन पहले ही बिके करोड़ों के टिकट
Ramayana Advance Booking: भारत से ज्यादा विदेशों में बज रहा है 4000 करोड़ की रामायण का ढंका
NDTV

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन' की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आने के बाद एक दिलचस्प बात देखने को मिली है. भारत के मुकाबले विदेशों में फिल्म को लेकर ज्यादा तेजी से टिकट बुक हो रहे हैं. विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग 24.5 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है, जबकि भारत में यह आंकड़ा 15.56 करोड़ रुपये है. फिल्म की रिलीज में अभी सात दिन बाकी हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में टिकटों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं.

विदेशों में ‘रामायण' का जलवा

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट वन' ने विदेशों में एडवांस बुकिंग से 2.58 मिलियन डॉलर यानी करीब 24.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसमें सबसे बड़ा योगदान नॉर्थ अमेरिका का है. यहां फिल्म के लिए 1.91 मिलियन डॉलर के टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है. यह विदेशों में हुई कुल एडवांस बुकिंग का करीब 74 फीसदी है.

इसके अलावा ब्रिटेन और आयरलैंड में 2.68 लाख से ज्यादा की बुकिंग हुई है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में यह आंकड़ा करीब 2.48 लाख है. जर्मनी में फिल्म की एडवांस बुकिंग 86,400 डॉलर तक पहुंच गई है. विदेशों में टिकटों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी दिखाती है.

भारत में भी जारी है टिकटों की बिक्री

भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग से 15.56 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है. इसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं. इन सीटों को हटा दें तो यह आंकड़ा करीब 12.77 करोड़ रुपये रह जाता है.

फिल्म के करीब 2.97 लाख टिकट बिक चुके हैं. देश के 191 शहरों में 6,382 शो के लिए बुकिंग हुई है. भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन सबसे आगे है. इससे करीब 13.06 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. कन्नड़ वर्जन से 2.04 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से करीब 46.38 लाख रुपये की बुकिंग हुई है.

शहरों में दिल्ली-एनसीआर 2.87 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है. बेंगलुरु में 2.45 करोड़ रुपये और मुंबई में 2.16 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है.

5 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही ‘रामायण: पार्ट वन' भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित दो फिल्मों की सीरीज का पहला हिस्सा है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले 4 नवंबर को पेड प्रीमियर रखे गए हैं. 

यह भी पढ़ें | 109 साल पहले 15 हजार रुपए में बनी थी पहली रामायण, दादा साहेब फाल्के ने पर्दे पर दिखाई थी पौराणिक फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Budget, Ramayana Advance Booking, Ramayana Advance Booking Collection, Ramayana Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com