विज्ञापन

रामचरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी, हुआ तलाक, बोलीं- मेरी पहचान मेरे दर्द भरे अतीत से बनी थी

श्रीजा अपने 22 साल के बॉयफ्रेंड शिरीष भारद्वाज के साथ घर से भाग गई थीं. हैदराबाद में आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी करने के बाद, उन्होंने अपने परिवार के विरोध का हवाला देते हुए मीडिया और पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी. बाद में दोनों का तलाक हो गया.

रामचरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी, हुआ तलाक, बोलीं- मेरी पहचान मेरे दर्द भरे अतीत से बनी थी
राम चरण की बहन श्रीजा ने घर से भाग कर की थी शादी
Social Media
नई दिल्ली:

टॉलीवुड स्टार और पेद्दि एक्टर राम चरण की छोटी बहन और मेगास्टार चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मेंटल हेल्थ की मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए गए एक वीडियो में श्रीजा ने बताया कि लंबे समय तक उन्होंने अपनी पहचान को अतीत की घटनाओं से ही तय होने दिया. हालांकि, हाल ही में उन्होंने ठीक होने और 'विक्टिमहुड' (खुद को पीड़ित मानने की भावना) से बाहर निकलने का फैसला किया. श्रीजा ने यह भी माना कि वह अक्सर सोचती थीं कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, "मैं एक ऐसी सोच में फंसी हुई थी कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है, और मुझे इतना दर्द क्यों सहना पड़ रहा है? एक के बाद एक मुश्किलें क्यों आ रही हैं और मैंने ऐसा क्या किया है कि मुझे यह सब झेलना पड़ रहा है? और इस सफर में मैं 'विक्टिमहुड' की उस सोच से आगे बढ़ी और यह समझा कि जिंदगी बस मेरे साथ घटित नहीं होती, बल्कि उसे बनाने की ताकत मुझमें है." श्रीजा ने आगे कहा कि उनकी जिंदगी के एक बड़े हिस्से में उनकी पहचान उनके दर्द भरे अतीत से ही बनी थी.

यह भी पढें- मां बनने के बाद नए आशियाने में शिफ्ट होंगी दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह के साथ लेने पहुंची जायजा, प्लॉंट किया बेबी बंप

"अपनी जिंदगी के ज्यादातर समय में मैंने खुद को अपने दर्द अपने अतीत और अपनी मुश्किलों से ही पहचाना. मेरे लिए, मेरी पहचान उन सभी चीजों से बनी थी जो मेरी जिंदगी में गलत हुई थीं, लेकिन अब मैंने उससे आगे देखना शुरू किया. हां, मेरा दर्द अभी भी मेरा एक हिस्सा है, लेकिन मैं सिर्फ वही नहीं हूं. एक इंसान में और भी बहुत कुछ होता है और उन पहलुओं को खोजना मेरे लिए इस सफर के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक रहा है." 

यह भी पढें-  पापा धर्मेंद्र की मौत के बाद ईशा देओल ने टेडी बियर से भर दिया था कमरा, वजह जानकर आपकी आंखों में आ जाएंगे आंसू

बता दें कि 2007 में सिर्फ 19 साल की उम्र में श्रीजा अपने 22 साल के बॉयफ्रेंड शिरीष भारद्वाज के साथ घर से भाग गई थीं. हैदराबाद में आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी करने के बाद, उन्होंने अपने परिवार के विरोध का हवाला देते हुए मीडिया और पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी. कपल के घर 2008 में बेटी निवृत्ति भारद्वाज का जन्म हुआ. हालांकि, 2011 में श्रीजा ने शिरीष और उनके परिवार के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया और 2014 में उनका तलाक हो गया. तब से वह अपने पिता के घर रह रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sreeja Konidela Photo Video, Sreeja Konidela Husband, Chiranjeevi Daughter, Chiranjeevi Daughter Marriage, Chiranjeevi Daughter Sreeja Konidela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com