विज्ञापन

मां बनने के बाद नए आशियाने में शिफ्ट होंगी दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह के साथ लेने पहुंची जायजा, प्लॉंट किया बेबी बंप

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही बांद्रा वेस्ट में समुद्र के नजारे वाले अपने क्वाडरूप्लेक्स (चार मंजिला घर) में शिफ्ट होंगे. हाल ही में दोनों अपने नए घर का जायजा लेने पहुंचे.

मां बनने के बाद नए आशियाने में शिफ्ट होंगी दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह के साथ लेने पहुंची जायजा, प्लॉंट किया बेबी बंप
नए आशियाने में शिफ्ट होंगी दीपिका पादुकोण
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी शेयर की है. वह इन दिनों मदकहूड को एंजॉय कर रही हैं. दीपिका और रणवीर सिंह को बांद्रा वेस्ट में समुद्र के नजारे वाले अपने क्वाडरूप्लेक्स (चार मंजिला घर) की बालकनी में देखा गया. कपल इस घर में इंटीरियर के काम की प्रोग्रेस देख रहा था. दीपिका ह्वाइट को-ऑर्ड आउटफिट में बहुत स्टाइलिश लग रही थीं. वहीं रणवीर ने रेड टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक कैप पहनी थी, जिससे उनका लुक कैजुअल लग रहा था. प्रॉपर्टी का मुआयना करते हुए दोनों बातचीत करते दिखे और सबकी नजरें दीपिका के बेबी बंप पर टिकी थीं.

यह भी पढ़ें- पापा धर्मेंद्र की मौत के बाद ईशा देओल ने टेडी बियर से भर दिया था कमरा, वजह जानकर आपकी आंखों में आ जाएंगे आंसू

2018 में हुई थी शादी 

19 अप्रैल, 2026 को कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी दुआ के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की थी. दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में एक शानदार समारोह में शादी की थी. उनकी शादी में दो तरह के समारोह हुए, जिनमें दीपिका की कोंकणी विरासत और रणवीर की सिंधी पृष्ठभूमि की झलक दिखी. 

यह भी पढ़ें-  41 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, सिंगापुर के बिजनेसमैन संग करेंगी क्रिश्चियन वेडिंग

दोनों की लवस्टोरी 2013 में उनकी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर शुरू हुआ था. कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2015 में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली और 2018 में शादी की. दीपिका और रणवीर 8 सितंबर, 2024 को अपने पहले बच्चे दुआ के माता-पिता बने.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone Ranveer Singh, Deepika Padukone Ranveer Singh Baby News, Deepika Padukone News In Hindi, Deepika Padukone Latest Latest, Deepika Padukone Latest Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com