विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2023

राम चरण की बेटी को मिली 'Z सिक्योरी' , ये तस्वीर है सबूत

राम चरण और उपासना 20 जून को पैरेंट्स बने थे. बेटी के जन्म की गुड न्यूज राम चरण ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

राम चरण की बेटी को मिली 'Z सिक्योरी' , ये तस्वीर है सबूत
राम चरण और उपासना की बेटी की स्कियोरी में लगा राइम
नई दिल्ली:

राम चरण और उपासना की बेटी क्लिंकारा खास लाड और प्यार से बड़ी हो रही हैं. उनकी देखरेख में केवल घरवाले और नैनी ही नहीं बल्कि राम चरण का पेट डॉग राइम भी शामिल है.  उपासना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में उन्होंने क्लिंकारा और राइम के भाई बहन वाले बॉन्ड की झलक दिखाई. उपासना ने राइम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की. इसमें वो क्लिंकारा के प्रैम के पास वाले सोफे पर खड़े होकर बड़े ही प्यार से उसे सोते हुए देख रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उपासना ने एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखा. उपासना ने लिखा, अपनी छोटी बहन पर नजर रखते हुए, नाइट ड्यूटी. राइम और क्लिंकारा की इस तस्वीर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, अरे क्लिंकारा को तो Z+ सिक्योरिटी मिली है. एक ने लिखा, राइम ऑन ड्यूटी...बहुत ही क्यूट. एक ने लिखा, शाबाश राइम. एक यूजर ने लिखा, राइम अक्का ऑन ड्यूटी. बता दें कि राम चरण और उपासना 20 जून को पैरेंट्स बने थे. बेटी के जन्म की गुड न्यूज राम चरण ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. अस्पताल में तो जश्न मना ही जब बच्ची घर आई तब भी उसके लिए काफी खास तैयारियां की गई थीं. इसके बाद 30 जून को राम चरण ने बेटी का नाम अनाउंस किया था. 

वर्कफ्रंट पर क्या नया कर रहे हैं राम चरण

काम के मामले में अगर बात करें तो राम चरण इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इनमें गेम चेंजर, RC 16, RC 17, मेरुपु शामिल हैं. इसके अलावा राम चरण बतौर प्रोड्यूसर ऑटो जानी, द इंडिया हाउस से जुड़े हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Charan, Ram Charan Age, Ram Charan Airport, Ram Charan And Chiranjeevi, Ram Charan Baby, Ram Charan Baby Girl, Ram Charan Birthday, Ram Charan Cars, Ram Charan And Upasana Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com