विज्ञापन

MMA फाइटर हैं राम चरण के बॉडीगार्ड, पेड्डी एक्टर को देख बेकाबू फैन को उठाकर कर दिया साइड, देखें वीडियो

राम चरण के बॉडीगार्ड ने पेड्डी इवेंट में उनके डुप्लीकेट को उठाकर साइड कर दिया, जिसका वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. 

MMA फाइटर हैं राम चरण के बॉडीगार्ड, पेड्डी एक्टर को देख बेकाबू फैन को उठाकर कर दिया साइड, देखें वीडियो
पेड्डी इवेंट में राम चरण के बॉडीगार्ड ने फैन को उठाकर किया साइड
नई दिल्ली:

पेड्डी 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. वहीं हाल ही में विजयवाड़ा में पेड्डी का एक प्रमोशनल इवेंट चर्चा का विषय बन गया. जहां राम चरण का डुप्लीकेट भीड़ में पेड्डी एक्टर के पास पहुंच गया. लेकिन हैरानी तब हुई जब राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा ने हाथ से उठाकर एक्टर के फैन को साइड कर दिया. हालांकि बाद में राम चरण ने फैन को वापस बुलाया और बात की, जिसके बाद उसने माफी मांगी. लेकिन इन सबके बीच राम चरण के बॉडीगार्ड की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है. 

राम चरण के बॉडीगार्ड की हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिक्योरिटी को चकमा देकर एक फैन रामचरण की ओर भागता है, जिसे देखकर जान्हवी कपूर और अन्य सदस्य डर जाते हैं. लेकिन तभी राम चरण के बॉडीगार्ड, जो इन दिनों सुर्खियों में हैं. वह फैन को उठाकर साइड ले जाते हैं. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस बॉडीगार्ड की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- पिता के बाद पति ने छोड़ा साथ, बेटियां हुईं दूर, तलाक के बाद मुश्किलों में कटा जीवन

जान्हवी कपूर को लगी चोट

अन्य वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उस फैन को राम चरण वापस बुलाते हैं और बात करते हैं. इसके बाद फैन राम चरण से माफी मांगता है. लेकिन इस इवेंट में जान्हवी कपूर का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैन के कारण उन्हें चोट लग गई थी. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

कौन हैं राम चरण का बॉडीगार्ड

राम चरण के बॉडीगार्ड का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर वह कौन हैं. तो आपको बता दें कि राम चरण के बॉडीगार्ड का नाम केविन कुंटा है, जो अफ्रीका में जन्में हैं और इटली के फ्लोरेंस में रहते हैं. वह 27 साल के हैं, जो इंटरनेशनल प्रोफेशनल एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर हैं. इसके अलावा वह नेशनल एमएमए टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. केविन राम चरण की पूरी फैमिली की पर्सनल सिक्योरिटी भी संभालते हैं और पिछले काफी समय से उनके साथ हैं. 

पेड्डी के बारे में

4 जून को रिलीज हो रही पेड्डी में राम चरण और जान्हवी कपूर नजर आने वाले हैं. फिल्म एक्शन-स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो काफी समय से चर्चा में हैं. वहीं इस फिल्म की टक्कर वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है से होने वाली है, जो 5 जून को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. 

ये भी पढे़ं- डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का बड़ा एक्शन! FWICE पर किया मुकदमा, असहयोग कार्रवाई का जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com