विज्ञापन

पिता के बाद पति ने छोड़ा साथ, बेटियां हुईं दूर, तलाक के बाद मुश्किलों में कटा जीवन

 पिता को छोड़ने के बाद 5 साल की उम्र में जिम्मेदारियां मिलीं. सारिका का बचपन स्कूल की जगह फिल्मों के सेट पर बीता था.

पिता के बाद पति ने छोड़ा साथ, बेटियां हुईं दूर, तलाक के बाद मुश्किलों में कटा जीवन
तस्वीर में दिख रही एक्ट्रेस सारिका को पहचाना क्या
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में अभिनेत्री सारिका ने बचपन में ही जिम्मेदारियों का बोझ अपने कंधों पर ले लिया था. जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाते हैं, खेलते हैं और अपने सपने बुनते हैं, उस उम्र में सारिका को परिवार का सहारा बनना पड़ा. यही संघर्ष आगे चलकर उनकी पहचान बना और उन्होंने अपने दम पर हिंदी सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया. अभिनय से लेकर कॉस्ट्यूम डिजाइन तक, उन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते. 

पिता ने छोड़ा तो उठाया परिवार का खर्च

सारिका का जन्म 3 जून 1960 को नई दिल्ली में हुआ था. जब वह छोटी थीं, तब उनके पिता परिवार से अलग हो गए थे. ऐसे में सारिका को महज पांच साल की उम्र में ही काम करना पड़ा. परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने फिल्मों में काम शुरू किया. इसी वजह से वह स्कूल नहीं जा सकीं. हालांकि पढ़ाई का मौका कम मिला, लेकिन उन्होंने जिंदगी से बहुत कुछ सीखा और मेहनत को अपना सबसे बड़ा सहारा बनाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का बड़ा एक्शन! FWICE पर किया मुकदमा, असहयोग कार्रवाई का जवाब

चाइल्ड एक्टर के तौर पर बनाई पहचान

सारिका ने बाल कलाकार के रूप में कई फिल्मों में लड़के के किरदार निभाए. बड़े होने के बाद सारिका ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में भी काम किया. उन्हें फिल्म 'गीत गाता चल' से खास पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें 'आशीर्वाद', 'छोटी बहू', 'जिद', 'वंदना', 'गृह प्रवेश' और 'खुशबू' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. अपनी सादगी के कारण वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं. 

कमल हासन ने छोड़ा

Latest and Breaking News on NDTV

सारिका का निजी जीवन भी अक्सर चर्चा में रहा. उनका नाम अभिनेता कमल हासन के साथ जुड़ा. दोनों लंबे समय तक लिव-इन में रहे और बाद में शादी कर ली. उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें श्रुति हासन आज फिल्म जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और दूसरी अक्षरा हासन. श्रुति हासन का जन्म शादी से पहले हो गया था. उसके बाद अक्षरा हासन का जन्म हुआ. साल 1988 में कमल हासन और सारिका ने शादी की और 2004 में अलग हो गए. इसके बाद उनका जीवन काफी मुश्किलों में कटा. 

तलाक के बाद मुश्किलों में कटा जीवन

एक इंटरव्यू में सारिका अपना दर्द बयां करते हुए कहा था, 'तलाक के बाद मेरी जिंदगी काफी मुश्किल हो गई थी. तब पास में सिर्फ 60 रुपए और एक कार थी. अगले दिन खाने तक का इंतजाम नहीं था. मैं अपने दोस्त के यहां कुछ दिनों नहाने जाया करती और सड़क पर कार में ही सो जाया करती थी.' इसे लेकर कमल हासन से भी सवाल हुआ था कि आखिर उन्होंने सारिका की मदद क्यों नहीं की, जिसके जवाब में कमल हासन ने बताया, 'मुझे उसकी आर्थिक स्थिति का जरा भी अंदाजा नहीं था. दूसरी बार सारिका को सहानभूति से नफरत थी. वह किसी से मदद नहीं लेना चाहती थी. सारिका की इस बात से मुझे प्यार था.'

कमल हासन ने बताया क्यों नहीं की मदद

सिमी गरेवाल ने एक इंटरव्यू में कमल हासन ने एक्स वाइफ की मदद ना करने पर कहा, आप हैरान होंगे. आपने उन्हें सेट पर स्टार के तौर पर देखा और कुछ ही लोग जानते थे कि वह कहां रहती थीं. जब मैं उनके करीब आया तो मैं देखकर हैरान था कि थोड़ी-बहुत हमदर्दी और तारीफ तो थी. लेकिन उन्हें वह हमदर्दी नहीं चाहिए थी. उसे यह बात बेहद अपमानजनक लगती थी. जब मुझ जैसा कोई उससे पूछता कि क्या उसे किसी मदद की जरूरत है. वह नाराज हो जाती थी, क्योंकि किसी भी तरह की आर्थिक मदद इस रिश्ते को भद्दा बना देती. यह उसका स्वाभिमान था और मैं इसी बात के लिए उसकी तारीफ करता था. 

एक्टिंग के अलावा कॉस्ट्यूम डिजाइन में दिखाया हुनर

अभिनय के अलावा सारिका ने पर्दे के पीछे भी कई काम किया. उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई. फिल्म 'हे राम' के लिए उनके काम को काफी सराहना मिली और उन्हें सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. इसके बाद फिल्म 'परजानिया' में उनके दमदार अभिनय ने सभी का ध्यान खींचा. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.

ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन का नया पोस्ट, लिखा- मैं उन रास्तों पर चलती हूं, जिन पर कम लोग चलते हैं... 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com