विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2022

समंदर में तैरते हुए पिंक टू-पीस में रकुलप्रीत सिंह ने शेयर की फोटो, बोलीं- सनशाइन में जियो

फिल्म 'यारियां' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं रकुलप्रीत सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और यहां आए दिन अपने फैन्स के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं.

समंदर में तैरते हुए पिंक टू-पीस में रकुलप्रीत सिंह ने शेयर की फोटो, बोलीं- सनशाइन में जियो
रकुलप्रीत सिंह फोटो
नई दिल्ली:

साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड में भी खासा लोकप्रिय हैं. रकुलप्रीत सिंह की पॉपुलैरिटी केवल साउथ तक सीमित नहीं है. उन्हें उत्तर भारत में भी लोग बहुत पसंद करते हैं. फिल्म 'यारियां' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं रकुलप्रीत सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और यहां आए दिन अपने फैन्स के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रकुलप्रीत ने एक बार फिर अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी है, जिस पर उनके फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं.

रकुलप्रीत ने अपनी इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस तस्वीर में वे समंदर के अंदर पिंक कलर के टू-पीस में दिखाई दे रही हैं. रकुलप्रीत ने अपनी दोनों बाहें फैलाई हैं और दोनों आंखें बंद करके वे इस पल का मजा ले रही हैं. रकुलप्रीत के चेहरे पर बिखरी स्माइल उनकी खुशी बयां कर रही है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस इसके कैप्शन में लिखती हैं, "सनशाइन में जियो, समुद्र में तैरो और जंगली हवा खाओ". इस कैप्शन के साथ रकुलप्रीत ने 'वाटर बेबी' हैशटैग का इस्तेमाल किया है. 

गौरतलब है कि रकुलप्रीत सिंह इन दिनों बॉलीवुड एक्टर से प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं. दोनों ने कुछ समय पहले एक फोटो शेयर कर अपने इस रिश्ते पर मुहर लगाई थी. रकुलप्रीत सिंह की इस पोस्ट को कुछ ही देर में 1 लाख 77 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

ये भी देखें: दीपिका और रणवीर बेंगलुरु से लौटे, दोनों व्‍हाइट आउटफिट में आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakulpreet Singh, Rakulpreet Singh Photo, Rakulpreet Singh Latest Photo, Rakulpreet Singh Instagram, Rakulpreet Singh Bikini Photos, Rakulpreet Singh In Pink Bikini, Rakulpreet Singh News, Rakulpreet Singh Wikipedia, Javkky Bhagnani, Rakulpreet Singh And Jackky Bhagnani 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com