विज्ञापन

कभी कहलायी थी फ्लॉप, आज YouTube की किंग, तेलुगु की इस फिल्म ने बनाया 100 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड

2017 की तेलुगु फिल्म जया जानकी नायक लगभग 40 करोड़ की मूवी थी जिसने रिलीज के बाद केवल 20 करोड़ ही कमाएं. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फिसड्डी साबित हुई. लेकिन 2019 में इसी ने 100 करोड़ का आकंड़ा पार किया.

कभी कहलायी थी फ्लॉप, आज YouTube की किंग, तेलुगु की इस फिल्म ने बनाया 100 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड
Jaya Janaki Nayaka
instagram

 Jaya Janaki Nayaka: सिनेमा मनोरंजन का एक ऐसा तरीका है जिसमें दर्शकों को खुश करने वाले बहुत सारे एलिमेंट्स होने चाहिए. नहीं तो, फिल्म बनाने वालों की सालों की मेहनत सिर्फ एक हफ़्ते में बेकार हो सकती है. ऐसे कई उदाहरण हैं जहां स्टार-स्टडेड कास्ट होने के बावजूद, फिल्में दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में नाकाम रहीं. जैसे 'सलाम नमस्ते', 'डुव्वडा जगन्नाथम सहित कई फिल्में है. जिनकी नाकामियों से फिल्म बनाने वालों और स्टार्स दोनों को बहुत बड़ा झटका लगता है, क्योंकि प्रोडक्शन के हर हिस्से जैसे सेट और कॉस्ट्यूम से लेकर बाकी सभी चीज़ों तक पर बहुत सारा पैसा लगाया जाता है.

2017 की तेलुगु फ़िल्म जया जानकी नायक साबित हुई बड़ी फलॉप

2017 की तेलुगु फ़िल्म जया जानकी नायक (Jaya Janki nayaka) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. इसका अनुमानित बजट लगभग ₹40 करोड़ था, लेकिन इसने सिर्फ ₹20 करोड़ कमाए, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. हालांकि, मेकर्स ने हार नहीं मानी, उन्होंने फ़िल्म को दूसरे प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च करने का फैसला किया- यह कदम सही साबित हुआ, जिससे फिल्म को वह हासिल करने का मौका मिला जो वह बॉक्स ऑफ़िस पर हासिल नहीं कर पाई थी.

jaya janki nayaka 1 billion on youtube

जया जानकी नायक
Photo Credit: youtube

क्या हुआ था कमाल

फिल्म 'जया जानकी नायक' के डायरेक्टर बोयापति श्रीनु हैं. फिल्म के मेन हीरो और हीरोइन बेलमकोंडा श्रीनिवास और रकुल प्रीत सिंह हैं,  बेहतरीन स्टार कास्ट होने के बावजूद, फिल्म के फेल होने से वे बहुत निराश हुए, क्योंकि फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई. ऐसे में उन्होंने इसे दूसरे प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया और 2019 में पेन मूवीज के तहत उन्होंने फिल्म का नाम खूंखार बदलकर इसे हिंदी वर्जन में डब कर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया.

2 साल बाद मिली नाम बदलकर सफलता

 2017 में जन जानकी नायका जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई थी वो उसने 2 साल बाद 2019 में कर दिखाया. मेकर्स ने यूट्यूब पर इसका नाम जया जानकी नायक से बदलकर खूंखार कर दिया और उसे हिंदी में रीलीज कर दिया. जिसके बाद यूट्यूब पर 1 बिलियन (100 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार करने वाली यह पहली भारतीय फीचर फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें: 35 साल पुराना हिंदी गाना जिसमें लता मंगेशकर की आवाज पर रेखा ने लगाए ठुमके, बना गांव-देहात की शादियों की शान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Janaki Nayaka, Rakulpreet Singh, Box Offfice, YouTube, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com