रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करने वाले हैं. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी ग्रैंड शादी साउथ गोवा के आलीशान आईटीसी ग्रैंड में होगी. पोर्टल ने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए मेहमानों की लिस्ट लिमिटेड रखी गई है और इसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल हैं. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के एक करीबी सोर्स ने पोर्टल को बताया, "आईटीसी ग्रैंड गोवा को अपने वेडिंग वेन्यू के रूप में चुनना कपल की ब्यूटी और प्रॉस्पैरिटी के लिए उनका इंट्रेस्ट दिखाता है. गोवा के शांत माहौल में बसी ग्रैंड प्रॉपर्टी है." आईटीसी होटल की वेबसाइट पर आईटीसी ग्रांड गोवा की डिटेल्स के मुताबिक 246 कमरों वाला रिसॉर्ट 45 एकड़ के हरे-भरे इलाके में फैला हुआ है. इस प्रॉपर्टी में इंडो-पुर्तगाली डिजाइन के एलिमेंट हैं.
Makemytrip.com के मुताबिक आईटीसी ग्रांड गोवा में कमरे ₹19,000 प्लस टैक्स से शुरू होते हैं और पर नाइट ₹75,000 प्लस टैक्स तक जाते हैं. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हाल ही में भारत में अलग अलग जगहों का पता लगाना शुरू किया था. पहले वे विदेश में शादी करने वाले थे लेकिन इसके बाद उन्होंने शादी का वेन्यू किसी फॉरेन डेस्टिनेशन की जगह भारत में गोवा को चुना.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी के बारे में डिटेल
रकुल प्रीत और जैकी गोवा में तीन दिन शादी का जश्न होगा. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 19 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं शादी 21 फरवरी को होनी है. एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक गोवा में तीन दिन की शादी बिल्कुल ईकोफ्रेंडली होगी. "कपल और उनके परिवार ने कोई कागज या फिजिकल इन्वाइट किसी को नहीं भेजा है. इसके अलावा किसी भी वेन्यू पर कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे" एक सोर्स ने कहा.
रकुल प्रीत और जैकी के पास ऐसे लोग भी हैं जो कार्बन फुटप्रिंट मैप करते हैं. सोर्स ने कहा, "ये लोग इस कपल की वेडिंग सेरेमनी के दौरान प्रोड्यूस हुए कार्बन फुटप्रिंट को मेजर करेंगे फिर वे उन्हें बताएंगे कि इसके मुताबिक कितने पेड़ लगाने की जरूरत है. यह बेशक से एक अनोखा कदम है. शादी के तुरंत बाद या अगले दिन रकुल और जैकी पेड़ लगाएंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं