विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2023

राखी सावंत की मां जया सावंत का हुआ निधन, ब्रेन ट्यूमर और कैंसर के चलते अस्पताल में थीं एडमिट

राखी सावंत की मां नहीं रहीं. पिछले कुछ सालों से उनका इलाज चल रहा था. राखी की मां का आज यानी 28 जनवरी को निधन हो गया. वह ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से जूझ रही थीं.

राखी सावंत की मां जया सावंत का हुआ निधन, ब्रेन ट्यूमर और कैंसर के चलते अस्पताल में थीं एडमिट
राखी सावंत की मां का हुआ निधन
नई दिल्ली:

Rakhi Sawant mother died: राखी सावंत की मां नहीं रहीं. पिछले कुछ सालों से उनका इलाज चल रहा था. राखी की मां का आज यानी 28 जनवरी को निधन हो गया. वह ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से जूझ रही थीं. उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर होने का खुलासा तब हुआ था, जब एक्ट्रेस बिग बॉस 14 के घर में बंद थीं. कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने एक इमोशनल वीडियो अपलोड किया था जहां उन्होंने अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में फैंस को अपडेट किया था.

राखी ने शेयर किया था कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर और कैंसर का पता चला है. राखी की मां का ताज मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था. फैंस से अपनी मां के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हुए एक्ट्रेस टूट गई थीं. पोस्ट को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा, ''मां अस्पताल में हैं. वह ठीक नहीं है, उनके लिए दुआ करें. मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है, वह अस्पताल में हैं. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें, वह अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं."

एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि रियलिटी शो में किसी ने भी उनसे उनकी मां के स्वास्थ्य के बारे में बात नहीं की और उन्हें फिनाले के बाद पता चला. नम आंखों वाली राखी ने आगे कहा, 'वो कैंसर से जंग लड़ रही हैं. हमें अभी पता चला है कि उसे कैंसर के साथ ब्रेन ट्यूमर है. बात करते हुए राखी ने अपना कैमरा अपनी मां की ओर कर दिया था,  जहां वह अस्पताल के बिस्तर पर बेहोश पड़ी थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Mother Brain Tumour, Rakhi Sawant Mother, Rakhi Sawant Mother Died, Rakhi Sawant Mother Jaya, Rakhi Mother Jaya Sawant News, Rakhi Sawant Adil Durrani, Rakhi Sawant News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com