विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2022

बिग बॉस के ऐलान से पहले ही Rakhi Sawant ने दे दी खबर, वीडियो में बोलीं- मैं आउट हो गई

राखी सावंत बिग बॉस के घर से बाहर आ चुकी हैं. दरअसल एक टास्क के दौरान कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को घर से बाहर निकाल दिया गया.

बिग बॉस के ऐलान से पहले ही Rakhi Sawant ने दे दी खबर, वीडियो में बोलीं- मैं आउट हो गई
राखी सावंत बिग बॉस 15 हाउस से बाहर स्पॉट हुई हैं
नई दिल्ली:

राखी सावंत बिग बॉस 15 के घर से बाहर आ चुकी हैं. दरअसल एक टास्क के दौरान कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत बाहर हो गईं. फिनाले से ठीक पहले बाहर आई राखी सावंत को मीडिया ने स्पॉट कर लिया. उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुआ कहा, ' मैं आउट हो गई, कल रात को.' इसके बाद जब राखी सावंत से विनर के नाम को लेकर सवाल कर पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है, कौन जीत रहा है. तो इस पर वो बोलीं, 'मुझे क्या पता... कौन जीत रहा है. मुझे नहीं पता.' राखी सावंत का ये वीडियो इंस्टा पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा है ‘विनर बनने की उम्मीद में बार बार जाती हो और फिर आउट कर दी जाती हो.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, तुम्हें विनर बनाने के लिए नहीं एंटरटेनमेंट के लिए बिग बॉस में बुलाते हैं.' वहीं खास बात यह है कि ऑफिशल अनाउंसमेंट से पहले राखी का खुद बता देना कि वह बिग बॉस हाउस से बाहर हो गई हैं, और कुछ अटपटा भी है.  

बता दें कि राखी सावंत ने बिग बॉस में भी दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया. राखी सावंत ने दर्शकों को हर तरह से एंटरटेन किया. शो में उनके पति रितेश को भी लाया गया. दोनों की नोक-झोंक भी फैन्स को खूब पसंद आई थी. कभी रितेश और राखी लड़ते देखे गए तो कभी प्यार मोहब्बत करते देखे गए. वहीं राखी सावंत ने अपने जीवन से जुड़े कई खुलासे भी किए. वर्कफ्रंट की बात करें तो राखी सावंत डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं. हिंदी के अलावा कन्नड़, मराठी, ओडिया, तेलुगु फिल्मों में भी नजर आईं. इससे पहले भी बिग बॉस के पहले सीजन (2006) और बिग बॉस 14 (2020) में राखी सावंत दिखी थीं. 
 

Looop Lapeta की एक्ट्रेस Taapsee Pannu, एक्टर Tahir Raj Bhasin और डायरेक्टर Aakash Bhatia से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Big Boss, Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Bigg Boss, Rakhi Sawant Photo, Rakhi Sawant Viral Video, BB15 Grand Finale, Bigg Bosss 15 Grand Finale, Rakhi Sawant Evicted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com