विज्ञापन

9 करोड़ के कर्ज वाला केस अभी नहीं हुआ रफा-दफा, राजपाल यादव खुद को बता रहे 'मंगता नंबर-1'

राजपाल यादव ने एनडीटीवी से खास बातचीत में खुद को 'मंगता नंबर 1' कहने के पीछे की अपनी पूरी फिलॉसफी समझाई. राजपाल यादव के मुताबिक इस दुनिया में सभी मंगते ही हैं.

9 करोड़ के कर्ज वाला केस अभी नहीं हुआ रफा-दफा, राजपाल यादव खुद को बता रहे 'मंगता नंबर-1'
राजपाल यादव ने खुद को कहा मंगता!
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव पिछले कुछ समय से कोर्ट केस को लेकर चर्चा में थे. उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज ना चुकाने के लिए केस दर्ज करवाया गया था. यह कर्ज उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए लिया था. हालांकि फिल्म नहीं चली और उनकी पूरी इन्वेस्टमेंट डूब गई. राजपाल यादव को इस चक्कर में जेल भी जाना पड़ा था. हालांकि अब वो बाहर हैं और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं. हाल में एनडीटीवी से बातचीत करते हुए उन्होंने कर्ज और मांगने को लेकर खुल कर बात की और खुद को दुनिया का सबसे बड़ा मंगता बताया.

राजपाल यादव ने कहा, एक बात बोलूं आपको. मांगने की बात आ रही थी. मतलब राजपाल यादव भी बहुत जगह चर्चा में रहते हैं कि क्या लिया, क्या दिया, कहां क्या problem है. अपन शुरू करते हैं मंदिर की सीढ़ियों से. मंदिर की सीढ़ियों से जाते-जाते जैसे ही आप देखते हैं तो दस-बीस लोग मांगने वाले खड़े होते हैं. फिर उसके बाद में आप मंदिर के अंदर जाते हैं तो आप मूर्ति के सामने अंदर पड़े होते हैं कि मैं तेरा, मेरे पर कुछ तो कृपा कर दे, इतनी जिम्मेदारी है. फिर वहां पर जब पूजा होती है तो लोबान से लेकर और अगरबत्ती से लेकर चाहे आप, आपकी श्रद्धा के अनुसार आप एक सौ एक रुपए करवाएं या इक्यावन रुपए करवाएं. फिर आप बाहर होते हैं तो आप, आप अंदर मांग रहे थे, फिर बाहर आप हाथ जोड़कर देने वाले बन जाते हैं. तो एक कंपनी, दूसरी कंपनी से मांग रही. एक घर दूसरे घर से मांग रहा है. एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी से मांग रहा है. एक गांव दूसरे गांव से मांग रहा है. एक, एक देश दूसरे देश से मांग रहा है. एक, एक यह कंपनी यह प्रोजेक्ट रुका हुआ है वो दूसरे से मांग रहा है. जब एक दूसरे से मांगने की ही परंपरा है हजारों सालों से तो विश्व के इस मंगताओं के बाजार में अगर मांगने मैं खड़ा हुआ तो राजपाल यादव विश्व का मंगता नबंर 1 है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की लगी लॉटरी, साइन की 1200 करोड़ की डील, एक के बाद एक आएंगी 12 फिल्में

उन्होंने आगे कहा, क्योंकि मुझे लगता है यह विश्व में जो जितना बड़ा मंगता है, उतने बड़े कर्म कर सकता है और जो जितना बड़ा झिझकता है कि मुझे नहीं यह कर्म मिलना है, वो फिर वो सबसे पीछे रहता है तो मंग-मंगताओं के बाजार में अपने आप को इतना बढ़ाओ, चढ़ाओ कि आप मंगता नंबर 1 बनो ताकि दुनिया को दे सको आप.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Court Case, Rajpal Yadav Movies, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com